शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय निर्माण कार्य का शिलान्यास, सांसद अरुण भारती ने रखी आधारशिला

Sheikhpura News : शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास किया गया. सांसद अरुण भारती ने आधारशिला रखते हुए कहा कि यह शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है. इस विद्यालय से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी.

Sheikhpura News : शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 15 स्थित कटनीकोल में रविवार को केंद्रीय विद्यालय निर्माण कार्य का भव्य शिलान्यास किया गया. जमुई के सांसद अरुण भारती ने दीप प्रज्ज्वलित एवं शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. यह कार्य सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत कराया जा रहा है. परियोजना की अनुमानित लागत 14 लाख 99 हजार 900 रुपये है. प्रथम चरण में विद्यालय तक पक्के पहुंच पथ का निर्माण, परिसर का सौंदर्यीकरण, बाउंड्री वॉल तथा आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के अनुरूप आधारभूत संरचना विकसित की जाएगी.

गरिमामयी उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम

इस कार्यक्रम में शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी, विधान परिषद सदस्य ललन महतो, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष इमाम गजाली सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे. सभा को संबोधित करते हुए सांसद अरुण भारती ने कहा कि शेखपुरा में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम है. उन्होंने कहा कि यह विद्यालय शेखपुरा के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा.

शैक्षणिक विकास के लिए बड़ी उपलब्धि

उन्होंने बताया कि पहले चरण में पहुंच पथ और सौंदर्यीकरण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें. कार्यक्रम के अंत में स्थानीय प्रशासन एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद और अन्य अतिथियों का बुके एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत और सम्मान किया. स्थानीय लोगों ने केंद्रीय विद्यालय निर्माण की दिशा में इस पहल को जिले के शैक्षणिक विकास के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है.

Also Read: आरा: 6 करोड़ से बने नए भवन की दीवारों में एक महीने में दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >