शेखपुरा में 22 सूत्री मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन, 10 अगस्त को समाहरणालय घेराव

शेखपुरा में स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी 22 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. पुरानी पेंशन, नियमित बहाली और समान काम के लिए समान वेतन जैसी प्रमुख मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. आगामी 10 अगस्त को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन कर मांग-पत्र सौंपा जाएगा.

Sheikhpura Health Workers Rally : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को शेखपुरा में स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया. संघ के सदस्यों ने डीएस कार्यालय सहित जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के समक्ष प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की.

सदर अस्पताल में आयोजित प्रदर्शन के मुख्य प्रतिभागी

सदर अस्पताल शेखपुरा में आयोजित प्रदर्शन में संघ की विशेष शाखा की अध्यक्ष धर्मशीला कुमारी, मंत्री ममता कुमारी, उपाध्यक्ष अंबालिका कुमारी, कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार के अलावा आनंद कुमार, दीपक कुमार, अविनाश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे.

मांग-पत्र सौंपा जाना और आगामी आंदोलन की रूपरेखा

प्रदर्शन के बाद संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी 22 सूत्री मांगों से संबंधित मांग-पत्र सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. नौशाद आलम को सौंपा. इस दौरान संघ की अध्यक्ष धर्मशीला कुमारी ने कहा कि यह प्रदर्शन राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित किया गया है.

Also Read : आरा में जहर खाने से अधेड़ समेत दो की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती

आगामी 10 अगस्त को संघ के द्वारा समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन कर मांग-पत्र सौंपा जाएगा. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की लंबित मांगों को सरकार गंभीरता से लेते हुए जल्द लागू करे.

प्रमुख मांगें और चेतावनी

प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करना तथा नई पेंशन व्यवस्था एनपीएस और यूपीएस को समाप्त करना, आउटसोर्सिंग एवं संविदा व्यवस्था खत्म कर नियमित बहाली करना, समान काम के लिए समान वेतन लागू करना और बायोमेट्रिक हाजिरी व्यवस्था समाप्त करना शामिल है.

Also Read :PHOTOS : गया जी रबर डैम: 312 करोड़ की लागत से बना फल्गु नदी पर बना आधुनिक डैम, पांच तस्वीरों में देखें इसकी खासियत

संघ नेताओं ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन उनकी जायज मांगों की अनदेखी की जा रही है. मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी गई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >