Sheikhapura News: शिक्षक और उनके भाई पर जानलेवा हमला: बर्बरता से पिटाई के बाद इलाके में आक्रोश, SC/ST थाने में मामला दर्ज

Sheikhapura News: शेखपुरा में सब्जी लेकर लौट रहे गुरुजी पर बरसीं लाठियां, भाई के साथ बेरहमी से पीटा, SC/ST थाने में केस के बाद दो गिरफ्तार जानिए पूरी खबर

Sheikhapura News (रंजीत कुमार) शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र के फैजाबाद सकलदेव मुहल्ले के शिक्षक राकेश रंजन और उसके भाई राजेश कुमार को बदमाशों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया. वे शब्जी खरीद कर घटना के समय अपना घर लौट रहे थे. इस घटना मे बरबीघा मिशन ओपी के सकलदेव नगर निवासी बिनोद रजक के पुत्र व उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक राकेश कुमार एवं उनके सगे भाई राजेश कुमार घायल हो गए.

SC/ST थाना में प्राथमिक दर्ज

घ्यालो को इलाज के लिए बरबीघा रेफरल अस्पताल मे भर्ती कराया गया. घ्यालो ने आरोप लगाया की बदमाशों ने अनुसूचित जाति सूचक गाली देते हुए देर रात लंबे समय तक प्रताड़ित करते रहे. इस संबंध में घायल राजेश कुमार और शिक्षक राकेश रंजन के बयान पर एसटी /एससी थाना में एक प्राथमिक की दर्ज कराई गई. इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले के बदमाश अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

मारपीट कर सर और उंगली फाड़ दिया

साथ ही उसके अन्य साथी आलोक गुप्ता और सौरभ गुप्ता के गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. घटना में शिक्षक की माता उन्हें बचाने आई तो उसे भी लोगों ने मारपीट कर सर और उंगली फाड़ दिया. बदमाशों ने मारपीट के बाद सभी को पुलिस के समक्ष केस नहीं करने की भी धमकी दी. बाजार से जरूरी सामान लेकर घर लौटते समय इन दोनों भाइयों को हॉकी और लोहे से जमकर पिटाई की.

घंटों में हुई गिरफ़्तारी

अनुसूचित जाति थाना अध्यक्ष अजितेंद्र कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के 3 घंटे के अंदर ही एक बदमाश की गिरफ्तारी हो चुकी है और शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >