तीन करोड़ की ठगी मामले में RLM नेता गिरफ्तार, महाराष्ट्र पुलिस ने शेखपुरा से दबोचा

Bihar News: शेखपुरा के आरएलएम जिला सह संयोजक उमेश कुमार सुमन को तीन करोड़ की ठगी के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आरएलएम नेता पर एनजीओ की आड़ में मुंबई के उद्योगपतियों से ठगी करने का मामला मुंबई एयरपोर्ट थाने में दर्ज है. जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की.

Bihar News: एनजीओ की आड़ में मुंबई के उद्योगपतियों से ठगी करने के मामले में राष्ट्रीय लोक मोर्चा शेखपुरा के जिला सह संयोजक उमेश कुमार सुमन को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. संयोजक के खिलाफ मुंबई के एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज है. पुलिस गिरफ्तार आरोपी को शेखपुरा न्यायालय में पेश कर अपने साथ मुंबई ले गई.

नेता के निजी आवास से हुई गिरफ्तारी

संयोजक की गिरफ्तारी शेखपुरा शहर के बुधौली बाजार से सटे धोबघट्ठा मोहल्ला में स्थित उनके निजी आवास से की गई. इस बारे में एसपी बलीराम चौधरी ने बताया कि मुंबई के एयरपोर्ट थाने में उनके खिलाफ लगभग 3 करोड़ रुपए की ठगी का मामला दर्ज है.

गिरफ्तारी पर क्या बोले एसपी ?

इस संबंध में एसपी बलीराम चौधरी ने बताया कि मुंबई के हवाई अड्डा थाना में उनके विरुद्ध लगभग 3 करोड रुपए की ठगी का मामला दर्ज है. कांड संख्या 77/26 के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस पिछले तीन दिनों से शेखपुरा में कैंप कर रही थी. इसी बीच अलग-अलग पहलुओं की छानबीन के बाद गिरफ्तारी की गई है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार रालोमो नेता पर एनजीओ की आड़ में लगभग तीन करोड़ रुपए उद्योगपतियों से ठगी करने के आरोप है.

शेखपुरा से रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Also Read: Bihar: सोनपुर-सुल्तानगंज में 5159 एकड़ पर बनेंगे दो एयरपोर्ट, 5000 करोड़ मंजूर, जानें सरकार का प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >