शेखपुरा में महिला ग्राम सभा, पुलिस ने बताए कानूनी अधिकार और साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय

Sheikhpura Women Gram Sabha : शेखपुरा में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पुलिस द्वारा महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इसमें महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, घरेलू हिंसा से बचाव और साइबर अपराधों से सतर्क रहने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई.

Sheikhpura Women Gram Sabha : शेखपुरा में कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए जिला पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. पुलिस मुख्यालय के निर्देश के अनुसार आम लोगों के साथ पुलिस की नजदीकी बढ़ाने और उनकी समस्याओं का तेजी से समाधान करने पर जोर दिया जा रहा है.

कुसुंभा पंचायत में आयोजित हुई महिला ग्राम सभा

इसी कड़ी में सदर प्रखंड की कुसुंभा ग्राम पंचायत में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कुसुंभा थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, महिला थानाध्यक्ष रिशु कुमारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

महिलाओं को बताए गए कानूनी अधिकार

पुलिस पदाधिकारियों ने महिलाओं को विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकारों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. महिलाओं को बताया गया कि किसी तरह की परेशानी होने पर वे कानून और पुलिस की मदद ले सकती हैं.

घरेलू और वैवाहिक हिंसा पर भी हुई चर्चा

महिला ग्राम सभा में घरेलू हिंसा और वैवाहिक हिंसा जैसे मामलों को लेकर भी महिलाओं को जागरूक किया गया. पुलिस अधिकारियों ने ऐसी परिस्थितियों में उपलब्ध कानूनी सहायता और शिकायत की प्रक्रिया के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया.

स्मार्टफोन के दौर में साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारी

कार्यक्रम में साइबर अपराध को लेकर भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. महिलाओं को स्मार्टफोन और डिजिटल लेनदेन के दौरान सावधानी बरतने तथा साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए गए. पुलिस ने डिजिटल ठगी के मामलों में सतर्क रहने और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर शिकायत करने के लिए प्रेरित किया.

ग्राम सभा में शामिल अधिकारी

बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील

पुलिस पदाधिकारियों ने महिलाओं से अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की. बच्चों की शिक्षा और उनके सुरक्षित वातावरण को लेकर भी महिलाओं को जागरूक किया गया.

पुलिस दीदी दस्ता की भी दी जानकारी

महिलाओं को पुलिस के 'पुलिस दीदी दस्ता' के बारे में भी जानकारी दी गयी. पुलिस के अनुसार यह दस्ता बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर काम कर रहा है. स्कूल आने-जाने के दौरान छात्राओं को किसी तरह की परेशानी और मनचलों की छेड़खानी से बचाने के लिए पुलिस की ओर से निगरानी और जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है.

महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों से पूछे सवाल

महिला ग्राम सभा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने विभिन्न कानूनी प्रावधानों और अपनी समस्याओं से जुड़े सवाल पुलिस पदाधिकारियों के सामने रखे. अधिकारियों ने उनके सवालों का जवाब देते हुए शंकाओं को दूर करने का प्रयास किया.

थाने में शिकायत पर पावती देने की व्यवस्था

पुलिस की ओर से बताया गया कि कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत थाने में आने वाले लोगों की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना जा रहा है. शिकायतकर्ता को पावती रसीद देने के साथ समस्या के समाधान का भरोसा भी दिलाया जाता है.

एसपी हिमांशु के नेतृत्व में कम्युनिटी पुलिसिंग पर जोर

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी हिमांशु के नेतृत्व में जिले में कम्युनिटी पुलिसिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है. इसका उद्देश्य पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना और लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान करना है.

Also Read : आरा : मंचूरियन खाने के बाद 7 साल की बच्ची की मौत, दादी सहित दो भाई गंभीर, जानिए पूरा मामला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >