शेखपुरा में शुरू हुआ एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, 20 जगहों पर आज जलेंगे ‘आशीर्वाद दीप’

शेखपुरा में 'सेवा ही संकल्प' अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर हुई. यह एक महीने तक चलेगा और विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए जनभागीदारी बढ़ाएगा.

Sheikhpura News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले में 'सेवा ही संकल्प' अभियान की शुरुआत की गई. इस दौरान विकसित भारत के निर्माण के सपने को सच करने के लिए लोगों से सहभागिता की अपील की गई.

कार्यक्रम की शुरुआत जिला मुख्यालय से स्वच्छता और दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल के वितरण से की गई. इस संबंध में मीडिया से बात करते हुए शेखपुरा के जिलाधिकारी शेखर आनंद ने बताया कि 'सेवा ही संकल्प' अभियान एक महीने का विस्तृत कार्यक्रम है, जिसकी शुरुआत गुरुवार को हो गई है.

'आशीर्वाद दीप' कार्यक्रम और प्रमुख स्थल

संध्या में 'आशीर्वाद दीप' कार्यक्रम के तहत जिले के 20 स्थलों पर दीप जलाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसमें जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल, मंदिर और मठ आदि शामिल हैं. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से जिला मुख्यालय स्थित श्यामा सरोवर, गिरिहिंडा पहाड़, सामस धाम, मटोखर आदि प्रमुख स्थानों पर 'आशीर्वाद दीप' कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विशेष तौर पर विकसित जिला, राज्य और राष्ट्र के निर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जन भागीदारी बढ़ाना है.

महीने भर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रम

इस दौरान लोगों को सरकार के सभी कार्यक्रमों से अवगत कराते हुए उन्हें इसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा. 'आशीर्वाद दीप' के बाद महीने भर चलने वाले इस अभियान के दौरान 13 प्रकार के विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है. प्रतिदिन एक के बाद दूसरे कार्यक्रमों में उन्होंने अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील की. उन्होंने बताया कि देश में हो रहे विकास के कार्यक्रमों के तहत बदलाव की कहानी, आंगन मिलन, ज्योति यात्रा सहित सभी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली गई है.

इन सभी कार्यक्रमों की सफलता के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है. अधिकारियों की देखरेख में सभी कार्यक्रम प्रभावी तरीके से लागू करते हुए इसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने मीडिया कर्मियों से अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए इस जन सहयोग के कार्यक्रम को अधिक से अधिक प्रचारित-प्रसारित करने की अपील की.

स्वच्छता ही सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत

शेखपुरा के जिलाधिकारी शेखर आनंद द्वारा 'स्वच्छता ही सेवा संकल्प' अभियान की गुरुवार को शुरुआत की गई. यह अभियान महात्मा गांधी की जन्म तिथि 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा. इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के स्वच्छता संबंधी और जागरूकता कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं. इस कार्यक्रम के लिए सभी विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं.

इस अभियान की शुरुआत शेखपुरा के जिलाधिकारी शेखर आनंद और शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी ने समाहरणालय परिसर में संयुक्त रूप से की. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वच्छता कर्मी भी मौजूद रहे.

स्वच्छता अभियान को लेकर जिले के स्कूली बच्चों को शामिल करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. इस दौरान स्कूली बच्चों के बीच स्वच्छता को लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >