शेखपुरा : अब नोटरी का शपथ पत्र नहीं होगा अमान्य, सरकारी कार्यालयों में देना होगा मान्यता

बिहार में सरकारी दफ्तरों में अब नोटरी द्वारा पंजीकृत शपथ पत्र को मान्य दस्तावेज़ के रूप में स्वीकार करना अनिवार्य होगा. इससे जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और वंशावली जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ बनवाने में आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. पहले सरकारी दफ्तरों में इन्हें मान्यता नहीं दी जाती थी, जिससे लोगों को परेशानी होती थी.

Notary Affidavit Validity Bihar : नोटरी द्वारा पंजीकृत किए गए शपथ पत्र को लेकर अधिकारियों को अब आनाकानी करने के अवसर नहीं मिलेंगे. अंचल कार्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, वंशावली प्रमाण पत्र इत्यादि बनाने के लिए नोटरी द्वारा निष्पादित शपथ पत्र को मान्य दस्तावेज के रूप में स्वीकार करना होगा.

हालांकि मुख्य सचिव के 2012 के दिशा-निर्देशों के आलोक के बावजूद सरकारी कार्यालय में नोटरी द्वारा संपादित शपथ पत्र को मान्यता नहीं दी जाती थी. इसके लिए लोगों को कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर शपथ पत्र पंजिकृत करने की सलाह दी जाती थी. उसे ही वैध कागजात माना जाता था.

राष्ट्रपति सचिवालय से शिकायत और नया निर्देश

इस संबंध में आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरा भोजपुर के अधिवक्ता प्रमोद कुमार राय ने इस संबंध में राष्ट्रपति से शिकायत की थी. राष्ट्रपति सचिवालय से प्राप्त आदेश के बाद बिहार सरकार के संयुक्त सचिव नीतीश कुमार ने योजना एवं विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखकर नोटरी द्वारा पंजीकृत शपथ पत्र को विधि सम्मत बताते हुए उसे हर हाल में मान्यता देने को कहा है.

Also Read : नालंदा में 3.54 लाख पेंशनधारियों को मिली बढ़ी पेंशन, खातों में भेजे गए करीब 40 करोड़ रुपये

सिविल अधिकारियों के लिए शपथ पत्र को मान्यता देना बाध्यकारी

पत्र में बताया गया कि नोटरी के समक्ष लिए गए शपथ को मान्यता प्रदान करना सभी सिविल अधिकारियों के लिए बाध्यकारी है. नोटरी के समक्ष पंजीकृत किए गए शपथ पत्र को कोई भी अधिकारी अब लेने से इनकार नहीं कर सकते.

प्रमाण पत्र बनवाने वाले आम लोगों को मिलेगी राहत

इस नए निर्देश के लागू होने से अब आम लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और वंशावली जैसे जरूरी कागजात बनवाने में आ रही कठिनाइयों से बड़ी राहत मिलेगी तथा कार्यालयों में अनावश्यक चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >