पिछले पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर बरबीघा स्थित एक कॉलेज में आयोजित समारोह में भाग लेने घर निकली एक 19 वर्षीया बीए की छात्रा अचानक गायब हो गयी थी. युवती के पिता ने स्थानीय बरबीघा थाने में बेटी का अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें उन्होंने एक अज्ञात मोबाइल नंबर के धारक अभियुक्त बनाया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद इस मामले का अनुसंधान पुलिस सब इंस्पेक्टर सोनम कुमारी ने शुरू की.
पुलिस ने बताया-मामला प्रेम-प्रसंग का
अनुसंधान के क्रम में पुलिस को पता चला कि युवती का अपहरण नालंदा जिला अंतर्गत रहुई थाना क्षेत्र के सोनसा गांव का एक युवक रोहित कुमार पांडेय ने की है. जो युवती को प्रेम प्रसंग में अपने साथ लेकर दिल्ली चला गया है. पुलिस सब इंस्पेक्टर सोनम कुमारी ने कहा कि युवक और उसके परिवार वालों के ऊपर पुलिसिया दबाव बनाया गया. पुलिस दबिश के कारण युवक ने युवती को मुक्त कर दिया. दिल्ली से युवती ट्रेन पकड़कर स्थानीय थाना पहुंची.
आरोपित युवक की अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी
जहां पुलिस अपने कब्जे में लेकर उसे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू कर दी है. उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. उन्होंने बताया कि युवती का प्रेम प्रसंग कई महीनों से युवक के साथ चल रहा है. प्रेम प्रसंग में युवती युवक के साथ घर से फरार हुई थी.
