शेखपुरा : पटना जाने के लिए निकला था युवक, दो ट्रेनों के बीच फंसकर गई जान

शेखपुरा के गया-किउल रेलखंड पर कोसुम्भा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sheikhpura Train Accident : गया-किउल रेलखंड पर एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना की सूचना मिलते ही कोसुम्भा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

पटना जाने के दौरान हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि मृतक मजदूरी करने के लिए सुबह पटना जाने के लिए अपने घर से निकला था और रेलवे लाइन के किनारे-किनारे स्टेशन की ओर जा रहा था. इसी दौरान वह दोनों ट्रेनों के बीच फंसकर इस भीषण हादसे का शिकार हो गया.

परिजन और पिता का बयान

मृतक के पिता मुद्रिका बिंद तथा उनके चाचा ने बताया कि उनका बेटा सुबह पटना जाने के लिए घर से निकला था और स्टेशन की तरफ जा रहा था. तभी दोनों तरफ से ट्रेन आ जाने के कारण उसे कुछ समझ नहीं आया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कोसुम्भा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है और इस रेल हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >