गया जी-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू, शेखपुरा और नवादा के श्रद्धालुओं को होगी सहूलियत

Shravani Mela Special Train 2026 : सावन के महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. रेलवे ने गया और मधुपुर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया है. यह ट्रेन 15 ट्रिप के लिए चलेगी और देवघर यात्रा को और भी सुगम बनाएगी.

Shravani Mela Special Train 2026 : सावन महीने में देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गया और मधुपुर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन शुरू किया है. ट्रेन गया से खुलकर छोटे-बड़े सभी स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए मधुपुर पहुंचेगी और वापसी में मधुपुर से गया लौटेगी. इस ट्रेन का परिचालन कुल 15 ट्रिप के लिए किया जा रहा है.

इस ट्रेन के परिचालन से गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और जमुई समेत मगध क्षेत्र के यात्रियों को देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद वापस लौटने में काफी सहूलियत होगी.

ट्रेन की सबसे खास बात यह है कि इसे कई छोटे-बड़े स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है, जिससे यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशन तक जाने की मजबूरी नहीं होगी.

ट्रेन संख्या 03654 गया-मधुपुर स्पेशल का समय और मार्ग

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 03654 गया-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल प्रतिदिन शाम 5 बजे गया जंक्शन से रवाना होगी. यह शाम 6:20 बजे तिलैया, 6:43 बजे नवादा और रात 7:48 बजे शेखपुरा पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन सिरारी, लखीसराय और झाझा-जसीडीह के रास्ते होते हुए अगले दिन रात करीब 2:20 बजे मधुपुर जंक्शन पहुंचेगी.

ट्रेन संख्या 03653 मधुपुर-गया स्पेशल की वापसी का समय

वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 03653 मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल मधुपुर से देर रात करीब 2:50 बजे रवाना होगी. यह जसीडीह, झाझा, जमुई और लखीसराय के रास्ते सुबह करीब 8 बजे शेखपुरा पहुंचेगी तथा दोपहर 12 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी.

छोटे-बड़े स्टेशनों पर ठहराव और दूरी

करीब 255 किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान ट्रेन को जमुई तक कई छोटे-बड़े स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है.

श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी साबित होगी ट्रेन

सावन के दौरान देवघर में बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए इस ट्रेन का परिचालन काफी उपयोगी माना जा रहा है. खासकर शेखपुरा, नवादा, लखीसराय और जमुई क्षेत्र के यात्रियों को इससे आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी.

Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >