गतका चैम्पियनशिप में शेखपुरा का शानदार प्रदर्शन, चार पदक जीतकर रचा इतिहास

Sheikhpura News : यह प्रतियोगिता 14 जून को पटना स्थित खेल भवन में आयोजित प्रथम गतका गोल्ड कप बिहार स्टेट चैम्पियनशिप के तहत संपन्न हुई.

Sheikhpura News : बिहार स्टेट गतका चैम्पियनशिप में शेखपुरा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है. खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया.

प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों ने भाग लिया

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शेखपुरा जिले से कुल चार खिलाड़ियों ने भाग लिया था और सभी खिलाड़ियों ने पदक जीतने में सफलता हासिल की. श्वेता अमृत प्रीतम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया.

रिशु और अभिषेक को रजत पदक मिला

इसके अलावा रिशु और अभिषेक ने रजत पदक अपने नाम किए, जबकि रौशन कुमार ने कांस्य पदक जीतकर जिले की उपलब्धियों में योगदान दिया.

यह प्रतियोगिता 14 जून को पटना स्थित खेल भवन में आयोजित प्रथम गतका गोल्ड कप बिहार स्टेट चैम्पियनशिप के तहत संपन्न हुई. शेखपुरा के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में उत्साह और हर्ष का माहौल देखा जा रहा है.

जानिए… क्या है गतका

गतका सिख समुदाय की एक पारंपरिक युद्धक कला है, जिसमें शस्त्र संचालन की तकनीक का प्रदर्शन किया जाता है. यह कला मुख्य रूप से धार्मिक उत्सवों में प्रदर्शित की जाती रही है. वर्तमान में गतका को एक खेल के रूप में भी मान्यता प्राप्त है और इसे प्रतियोगिताओं में शामिल किया गया है.

Also Read : पटना में बाइक और साइकिल की चेन से बना अनोखा गोलघर, पर्यटकों के लिए बना नया आकर्षण का केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >