शेखपुरा में ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sheikhpura Farmer Death : शेखपुरा के हुसैनाबाद में ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की संदिग्ध मौत। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, सड़क जाम कर की निष्पक्ष जांच की मांग। पुलिस कर रही है जांच।

Sheikhpura Farmer Death : शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र स्थित हुसैनाबाद गांव में ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक किसान की मौत हो गई. परिजनों ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए.

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

मृतक के परिजनों का आरोप है कि कैलू यादव को लालू कुमार नामक व्यक्ति ने फोन कर घर से बुलाया था. इसके कुछ देर बाद ट्रैक्टर के नीचे दबने से उनकी मौत की सूचना मिली. मृतक के जीजा ने बताया कि कैलू यादव का कुछ लोगों के साथ पहले से विवाद चल रहा था. इसी कारण परिजनों ने घटना को सुनियोजित हत्या होने की आशंका जताई है.

कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम

घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने हुसैनाबाद मुख्य सड़क को जाम कर दिया. ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. सड़क जाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर अरियरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर सड़क जाम समाप्त कराया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, शेखपुरा भेज दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस दुर्घटना और हत्या, दोनों संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटा रही है.

Also Read : शेखपुरा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार वार्ड पार्षद, शिक्षिका पत्नी और मासूम को पीछे से मारी टक्कर, PMCH रेफर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjeet kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >