शेखपुरा में सड़क किनारे खड़ी महिला को ई-रिक्शा ने महिला को मारी टक्कर, भाग रहे ड्राइवर को लोगों ने दबोचा

अरियरी में एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने सड़क किनारे खड़ी एक वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद चालक भागने लगा, जिसे ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया. घायल महिला की हालत गंभीर है.

अरियरी में सड़क किनारे खड़ी एक वृद्ध महिला को शायद अंदाजा भी नहीं था कि अगले ही पल एक अनियंत्रित ई-रिक्शा उसकी ओर आ जायेगा. बुधवार को रौंदी मोड़ के पास तेज रफ्तार में आ रहे ई-रिक्शा ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही अचेत हो गयी. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी और महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी शुरू हुई.

हादसे के बाद भागने लगा चालक

दुर्घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके पर रुकने के बजाय वाहन लेकर भागने लगा. यह देख ग्रामीणों ने उसका पीछा शुरू कर दिया. करीब एक किलोमीटर दूर ताड़ा पर गांव के समीप ग्रामीणों ने ई-रिक्शा को रोक लिया और चालक को पकड़ लिया. ग्रामीणों ने चालक से घायल महिला को इलाज के लिए शेखपुरा ले जाने को कहा.

घायल महिला की हालत गंभीर

घायल महिला की पहचान वृंदावन गांव निवासी मिथिलेश पासवान की माता महरिया देवी के रूप में बतायी गयी है. हादसे में उनके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगने की जानकारी है. महिला की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा भेजा जा रहा है.

चालक की पहचान गौरव कुमार के रूप में

ई-रिक्शा चालक की पहचान मनकौल गांव निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है. हादसे के बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की जानकारी जुटायी जा रही है.

लगातार हो रहे हादसों पर ग्रामीणों ने जतायी चिंता

घटना के बाद ग्रामीणों ने जिले में लगातार हो रही ई-रिक्शा दुर्घटनाओं पर चिंता जतायी. ग्रामीणों का कहना है कि ई-रिक्शा से लगातार हादसे सामने आ रहे हैं. ऐसे में सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत है.

रौंदी मोड़ पर रोड एक्सीडेंट के बाद हंगामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रदीप कुमार

प्रदीप कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. धोरैया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >