शेखपुरा में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की तैयारी, ई-रिक्शा के लिए तय होंगे अलग रूट

Sheikhpura News : शेखपुरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए डीएम शेखर आनंद ने एक महत्वपूर्ण बैठक की. इसमें ई-रिक्शा के लिए अलग रूट तय करने और शहर में जाम से मुक्ति दिलाने की योजना पर चर्चा हुई.

Sheikhpura News : सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से समाहरणालय के मंथन सभागार में डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. जिले की ट्रैफिक व्यवस्था और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की समीक्षा की गई. इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को हादसों को रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए.

जिला अंतर्गत नगर निकायों का ज़ोन निर्धारण एवं ई-रिक्शा का रूट तय कर शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सभी नगर निकायों को अलग-अलग ज़ोन में बांटने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही, ई-रिक्शा के अनियंत्रित परिचालन को रोकने के लिए उनका अलग-अलग रूट निर्धारित करने को कहा गया.

बरबीघा और शेखपुरा रोड को तत्काल प्रभाव से अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने का निर्देश दिया गया. फुटपाथों पर कब्जा जमाए सब्जी विक्रेताओं और ठेलों को हटाने तथा बिजली के पोल जो सड़क किनारे बाधक बन रहे हैं, उन्हें स्थानांतरित करने के सख्त आदेश भी दिए गए.

स्कूलों के समीप स्पीड ब्रेकर निर्माण अनिवार्य

जिले के सभी स्कूलों के समीप (अनिवार्य) स्पीड ब्रेकर बनाने, दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट्स) को चिन्हित करने, रोड किनारे के अवैध पेड़-पौधों को हटवाने, स्पीड लिमिट बोर्ड लगाने, जेब्रा क्रॉसिंग और 'राउंड द टेप' लगाने का निर्देश दिया गया.

चेवाड़ा चौक जैसे दुर्घटना संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी और सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया गया. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एकसारी बीघा के पास एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया.

परिवहन नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन वाहन जांच चलाने का निर्देश

जिला परिवहन पदाधिकारी को नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ जिले भर में लगातार और सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. सड़क सुरक्षा की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रशासनिक महकमे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें डीडीसी राकेश कुमार, एसडीओ प्रियंका कुमारी, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, इनके अलावा अन्य सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे.

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि दिए गए सभी निर्देशों का पालन समय सीमा के भीतर होना चाहिए ताकि आम जनता को सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात की सुविधा मिल सके.

Also Read : शेखपुरा में मकान मालिक बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किराये पर नहीं दे सकेंगे मकान, जानें नया नियम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >