शेखपुरा में शराब से अकूत संपत्ति बनाने वाले सूरज चौधरी की होगी कुर्की जब्ती, कोर्ट ने जारी किया नोटिस

Suraj Chaudhary Assets Confiscated : शेखपुरा जिले में शराब के अवैध कारोबार से संपत्ति अर्जित करने के आरोप में सूरज कुमार उर्फ सूरज चौधरी के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है. उत्पाद मामलों के विशेष न्यायाधीश ने उसकी चल-अचल संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. न्यायालय ने इसके लिए नोटिस जारी किया है.

Suraj Chaudhary Assets Confiscated : शेखपुरा जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार से संपत्ति अर्जित करने के आरोप में सूरज कुमार उर्फ सूरज चौधरी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गयी है. उत्पाद मामलों के विशेष न्यायाधीश सतीश कुमार झा ने उसकी चल-अचल संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए नोटिस जारी किया है. न्यायालय की ओर से नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

न्यायालय ने जारी किया संपत्ति जब्ती का नोटिस

उत्पाद मामलों के विशेष लोक अभियोजक अरविंद कुमार के आग्रह पर न्यायालय ने सूरज चौधरी की संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू की है. बताया गया कि नोटिस का जवाब प्राप्त होने के बाद नए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जायेगी.

नालंदा के हरगावां का रहने वाला है सूरज

बताया गया कि सूरज कुमार मूल रूप से पड़ोसी नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के हरगावां गांव का रहने वाला है. वर्तमान में वह शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के नारायणपुर में रह रहा था. पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ शराब के अवैध कारोबार से जुड़ी गतिविधियों को लेकर कार्रवाई की जा रही है.

बैंक खाते से लेकर जमीन और वाहनों तक की जुटायी जानकारी

विशेष लोक अभियोजक अरविंद कुमार के अनुसार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूरज चौधरी द्वारा अर्जित संपत्ति का विवरण जुटाया. इसके लिए उसके बैंक खातों, अंचल कार्यालय में दर्ज जमीन के रिकॉर्ड, निबंधन कार्यालय में हुए भूमि निबंधन और परिवहन विभाग से वाहनों की खरीद से संबंधित जानकारी एकत्र की गयी.

संपत्ति का मूल्यांकन पूरा करने का दावा

पुलिस की ओर से जुटाये गये दस्तावेज और जानकारी के आधार पर संबंधित संपत्ति का मूल्यांकन भी किया गया है. इसके बाद न्यायालय के स्तर से संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू की गयी है. आगे की कार्रवाई न्यायालय में प्राप्त होने वाले जवाब और संबंधित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार होगी.

लक्ष्मी चौधरी के खिलाफ भी चल रही है कार्रवाई

विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि इसी न्यायालय में नारायणपुर निवासी बौधू चौधरी के पुत्र लक्ष्मी चौधरी के खिलाफ भी शराब कारोबार से अर्जित संपत्ति को लेकर कार्रवाई शुरू की गयी है. उनके अनुसार, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 107 के तहत यह प्रक्रिया चल रही है.

अपराध से अर्जित संपत्ति पर पुलिस की नजर

विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि शराब कारोबार समेत अन्य अपराधों से तेजी से अर्जित की जा रही संपत्ति पर पुलिस की नजर है. ऐसे मामलों में संपत्ति का ब्यौरा और साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं, ताकि कानून के तहत जब्ती और नीलामी की कार्रवाई की जा सके.

Also Read : शेखपुरा : 5,800 हेक्टेयर से ज्यादा खेतों की सिंचाई पर संकट, डीएम के पास पहुंचे नहर में पानी की कमी से परेशान किसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >