सीएम नीतीश ने शेखपुरा को दी बड़ी सौगात, 150 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को प्रगति यात्रा के तहत शेखपुरा गए. जहां उन्होंने 150 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया.

Pragati Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को प्रगति यात्रा के तहत शेखपुरा गए. जहां उन्होंने 150 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया. इसमें सौ करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन तो 50 करोड़ की योजनाओं का उन्होंने शिलान्यास किया. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी आदी मौजूद थे. बता दें कि इन विकास योजनाओं में सड़क, नली, गली, सोलर लाइट, आहर, पईन के साथ खेल मैदान और पंचायत सरकार भवनों का निर्माण शामिल है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गगौर गांव में योजनाओं की शुरुआत किया. उन्होंने 14 पंचायतों में बन चुके खेल मैदानों का भी उद्घाटन किया.

जिन पंचायतों में खेल मैदान की शुरुआत हुई है उनमें गगौर, माफो, सर्वा, सामस बुजुर्ग, छठियारा, लोहान, चोरदरगाह एवं विमान शामिल हैं. इस यात्रा के दौरान उन्होंने पथ निर्माण विभाग की चार सड़कों का उद्घाटन भी किया. योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के लिए गगौर के हेल्थ एवं बेलनेस सेंटर के पास स्थित मैदान में शिलापट्ट भी लगाये गए.

Also Read: मोकामा शूटआउट केस: अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज, अभी जेल में ही रहेंगे बाहुबली

सीएम ने तालाब का भी किया अवलोकन

प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश 10 बजकर 20 मिनट पर शेखपुरा के गगौर गांव पहुंचे. अपने एक घंटा 20 मिनट के प्रवास के दौरान सीएम गगौर गांव में करीब छह सौ मीटर में बनाये गये कार्यक्रम स्थलों का अवलोकन किए. उसके बाद सीएम ने पंचायत सरकार भवन, केजीबी व अन्य सरकारी भवनों का अवलोकन किया. 18 विभागों के 28 स्टॉलों का भी उन्होंने निरीक्षण किया. उसके बाद उन्होंने तालाब का अवलोकन किया फिर सीएम का काफिला हेल्थ एंड बेलनेस सेंटर पहुंचा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >