शेखपुरा विधिज्ञ संघ चुनाव के नतीजे घोषित, 2 वोट से जीते चंद्रमौली यादव, जानें सभी विजेताओं के नाम

Sheikhpura Bar Association Election : शेखपुरा जिला विधिज्ञ संघ के द्विवार्षिक चुनाव के परिणाम आ गए हैं. अध्यक्ष पद पर चंद्रमौली यादव ने 150 मतों से जीत दर्ज की, जबकि विनोद कुमार सिंह नए महासचिव चुने गए. जानिए कौन-कौन से प्रत्याशी विजयी हुए.

Sheikhpura Bar Association Election : शेखपुरा जिला विधिज्ञ संघ के द्विवार्षिक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. इस कड़े मुकाबले में चंद्रमौली यादव को अध्यक्ष और विनोद कुमार सिंह को महासचिव चुना गया है. शनिवार को हुए मतदान के बाद देर रात तक मतगणना चली. चुनाव में 340 में से 321 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर पांच महिला प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया है.

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मतदान

शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला विधिज्ञ संघ का चुनाव संपन्न हुआ. जिला प्रशासन द्वारा दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. सवेरे 8 बजे से शुरू हुआ मतदान अपराह्न 4 बजे तक चला. संघ के कुल 340 मतदाताओं में से 321 अधिवक्ताओं ने अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के दौरान नियमित न्यायालय नहीं आने वाले अधिवक्ता भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुए.

अध्यक्ष पद पर चंद्रमौली यादव की रोमांचक जीत

मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना का कार्य शुरू कर दिया गया, जो देर रात तक जारी रहा. चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी श्री कृष्णा प्रसाद तिवारी ने परिणाम घोषित किए. अध्यक्ष पद के कड़े मुकाबले में चंद्रमौली यादव ने 150 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुशील कुमार को महज दो वोटों से हराया, जिन्हें 148 मत मिले. तीसरे प्रत्याशी शिवनंदन प्रसाद शर्मा को 16 मत प्राप्त हुए, जबकि 6 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया.

विनोद कुमार सिंह बने नए महासचिव

महासचिव के पद पर विनोद कुमार सिंह ने शानदार जीत हासिल की. उन्हें 171 मत प्राप्त हुए. वहीं, निवर्तमान महासचिव विपिन कुमार को 133 मतों से संतोष करना पड़ा. इन दोनों को टक्कर दे रहे तीसरे उम्मीदवार सनोज कुमार को 12 मत मिले और 4 लोगों ने नोटा का बटन दबाया.

अन्य प्रमुख पदों पर इनकी हुई जीत

उपाध्यक्ष पद पर वीरेंद्र कुमार ने 125 मतों के साथ जीत हासिल की. संयुक्त सचिव पद पर नागेश्वर प्रसाद ने 164 मत प्राप्त किया. सहायक सचिव में अनंत कुमार ने 143 मत और कोषाध्यक्ष पद पर शकील अहमद ने 113 मत प्राप्त कर जीत हासिल की. वहीं, अंकेक्षक पद पर बसंत कुमार (पांडे) ने 168 मत लाकर लगातार अपनी जीत बरकरार रखी.

पद का नामविजेता का नामप्राप्त मत
अध्यक्षचंद्रमौली यादव150
महासचिवविनोद कुमार सिंह171
उपाध्यक्षवीरेंद्र कुमार125
संयुक्त सचिवनागेश्वर प्रसाद164
कोषाध्यक्षशकील अहमद113
अंकेक्षकबसंत कुमार168

कार्यकारिणी सदस्यों का भी हुआ चुनाव

कार्यकारिणी के पांच सदस्यों के लिए भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला. इसमें ओमप्रकाश सिंह ने 128, सदन प्रसाद सिन्हा ने 126, राजेश कुमार ने 124, गौरव कुमार ने 121 और पंकज कुमार ने 113 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की.

पांच महिला प्रत्याशी चुनी गईं निर्विरोध

इस चुनाव में पहली बार सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में पांच महिलाओं को पहले ही विजय प्राप्त हो चुका था. आरक्षण का लाभ लेते हुए उपाध्यक्ष के तौर पर नैला बेगम, संयुक्त सचिव के लिए शांति कुमारी, सहायक सचिव के पद पर अलंबुषा सिंहा और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शिल्पी रानी तथा हिना कुमारी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका था.

नाम वापसी और नोटा के प्रयोग ने चौंकाया

इस चुनाव में एक रोचक तथ्य तब सामने आया जब मतदान शुरू होने के 2 घंटे बाद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शिवनंदन प्रसाद शर्मा ने चंद्रमौली यादव के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया. इसके अलावा, इस बार के चुनाव में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला तथ्य यह रहा कि बड़ी संख्या में अधिवक्ता मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया.

उपविजेताओं ने की दोबारा मतगणना की मांग

परिणाम घोषित करने के बाद अध्यक्ष पद के उपविजेता सुशील कुमार और संयुक्त सचिव पद के उपविजेता मनोज कुमार मनु ने चुनाव परिणाम पर असंतोष जताया. उन्होंने पुनः मतदान और मतगणना करने को लेकर निर्वाची पदाधिकारी को आवेदन दिया. हालांकि, सूचना के अनुसार निर्वाची पदाधिकारी द्वारा उपविजेता प्रत्याशियों के आवेदन को खारिज कर दिया गया.

Also Read : शेखपुरा में पेट्रोल पंप पर लूट, कर्मी से मारपीट कर हथियारबंद बदमाशों ने 2 लाख लूटे, CCTV भी तोड़ा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niranjan Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >