बिहार के इस जिले से 16 साल की छात्रा लापता, परिजनों ने युवक पर लगाया अपहरण का आरोप

Bihar Crime: शेखपुरा के केवटी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है. परिजनों ने गांव के युवक और उसके माता-पिता पर साजिश रचने का आरोप लगाया है. पुलिस ने प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है और छात्रा की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है.

Bihar Crime: बिहार के शेखपुरा जिले के केवटी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों ने मिल्की चक गांव निवासी रमेश कुमार (19) और उसके माता-पिता पर साजिश रचकर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है. 16 वर्षीय छात्रा ने इसी वर्ष मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी हासिल की थी और वह रोजाना बरबीघा शहर में कंप्यूटर क्लास करने जाया करती थी.

परिजनों के अनुसार, 27 जून को छात्रा रोज की तरह क्लास के लिए निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी. खुद से तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर अंततः सोमवार को परिजनों ने केवटी थाना में मामला दर्ज कराया.

पीड़िता के पिता ने लगाया युवक पर आरोप

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि रमेश कुमार उनकी बेटी को बहकाकर अपने साथ ले गया और इस पूरी योजना में उसके माता-पिता ने भी साथ दिया. इस बीच पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.

पुलिस की टीम कर रही है छापेमारी

पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर नाबालिग की बरामदगी के प्रयास में जुटी है. वहीं, परिजनों का कहना है कि बेटी नाबालिग है, ऐसे में उसकी बरामदगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है. मामले को लेकर गांव में भी चर्चा का माहौल है और पुलिस की अगली कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं.

Also Read: 15 दिन में माफी नहीं तो केस! पप्पू यादव, रोहिणी आचार्या समेत इन नेताओं को BJP लीगल सेल का नोटिस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >