सिक्का नहीं लिये जाने पर कार्रवाई की मांग

शेखपुरा : बाजारों में दुकानदारों के द्वारा सिक्का नहीं लिये जाने पर पुलिस की कार्रवाई की चेतावानी में नया मोड़ आ गया है. सिक्का नहीं लेने पर उलटे बैंक प्रबंधन पर ही कार्रवाई की मांग व्यवसायियों ने की है. अधिक मात्रा में सिक्कों के आ जाने तथा इस बीच बैंकों द्वारा सिक्का लेने से इनकार […]

शेखपुरा : बाजारों में दुकानदारों के द्वारा सिक्का नहीं लिये जाने पर पुलिस की कार्रवाई की चेतावानी में नया मोड़ आ गया है. सिक्का नहीं लेने पर उलटे बैंक प्रबंधन पर ही कार्रवाई की मांग व्यवसायियों ने की है. अधिक मात्रा में सिक्कों के आ जाने तथा इस बीच बैंकों द्वारा सिक्का लेने से इनकार किये जाने के कारण आये दिन बाजार में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो रही है. वहीं इस मामले में विभिन्न बैंकों की मनमानी को लेकर व्यवसायियों में भी रोष है.

वहीं इस बीच एलडीएम केदारनाथ बाबरी ने साफ किया कि किसी भी बैंक को हर हाल में सिक्का लेना ही होगा. जो बैंकों में अपने खाते में रुपया जमा करने पहुंचते हैं और उनके पास अगर सिक्का है, तो वे निश्चित अपने खाते में सिक्का जमा कर सकते हैं. कोई भी बैंक सिक्का लेने से इनकार नहीं कर सकता. गौरतलब है कि गत कई दिनों से बैंकों में सिक्का लेने से मना करने के कारण व्यवसायी वर्ग भी ग्राहकों से सिक्का लेने में आनाकानी कर रहे हैं.

इस मामले में शेखपुरा एसपी राजेंद्र कुमार भील को सामने आकर कहना पड़ा कि सिक्का लेने से इनकार करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध प्रशासनिक कार्रवाई की जायेगी. प्रशासन के कड़े तेवर के बाद दुकानदारों ने सिक्का लेना शुरू तो कर दिया,व्यवसाइयों के पास बड़ी मात्रा में जो सिक्का जमा हैं, उसे जब जमा करने बैंक जाते हैं तो बैंक उन्हें यह कह कर वापस लौटा रहा है कि बैंकों में सिक्का जमा नहीं लिया जायेगा. ऐसे में आखिर दुकानदार इन सिक्कों का क्या करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >