शेखपुरा : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाटकोसुम्भा पर गंदगी के अंबार तथा मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिये जाने पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने गहरी नाराजगी प्रकट की तथा इसमें सुधार लाने की चेतावनी दी है. सुधार नहीं होने पर निजी संस्था को इस काम को हटा देने का निर्देश जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन डॉ एमपी सिंह को दिया है.
मेनू के अनुसार भोजन नहीं दिये जाने पर नाराज
शेखपुरा : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घाटकोसुम्भा पर गंदगी के अंबार तथा मीनू के अनुसार भोजन नहीं दिये जाने पर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने गहरी नाराजगी प्रकट की तथा इसमें सुधार लाने की चेतावनी दी है. सुधार नहीं होने पर निजी संस्था को इस काम को हटा देने का निर्देश जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन डॉ एमपी […]

जिलाधिकारी शनिवार को बाढ़ के दौरान प्रखंड क्षेत्र की सड़कों को यातायात के लायक करने को लेकर निरीक्षण में निकले थे. इसी निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी अचानक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गये.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्सक डॉ. रामजी तांती सहित तीन शिक्षक, तीन कर्मी एक फार्मासिस्ट गायब पाये गये. साथ ही स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसूता को मीनू के अनुसार अंडा-ब्रेड के बदले चाय-बिस्कुट परोसी जा रही थी. आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस संस्था आफताब द्वारा साफ-सफाई व खानपान की व्यवस्था को लेकर सिविल सर्जन को संस्था के प्रमुख से जवाब-तलब करने को कहा है. जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फैले गंदगी को लेकर भी कड़ी चेतावनी दी है. अभी इस कंपनी के नये रहने के कारण उसे सुधार करने की मोहलत दी गयी है. वरना इसका अनुबंध खंडित करने की कार्रवाई की जायेगी.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से गायब चिकित्सकों के बारे में जानकारी दी गयी कि प्रभारी सहित दो चिकित्सक छुट्टी लेकर घर गये हैं. जिलाधिकारी ने फरार शिक्षक निरंजन कुमार चौधरी तथा फार्मासिस्ट को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया है. संतोषजनक जवाब नहीं आने पर आगे कार्रवाई की जायेगी. जिलाधिकारी के अचानक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया.