पिकअप वैन से शराब के साथ दो लोग गिरफ्तार

शराब ले जाने के क्रम में धराया चालक शेखपुरा : पिकअप वैन में लदे भूसे से पुलिस ने भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नगर थाना के समीप वाहन चेकिंग अभियान के तहत पकड़ा है. जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष संतोष […]

शराब ले जाने के क्रम में धराया चालक

शेखपुरा : पिकअप वैन में लदे भूसे से पुलिस ने भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नगर थाना के समीप वाहन चेकिंग अभियान के तहत पकड़ा है. जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड के देवघर से भूसे लदे एक पिकअप भान में भारी मात्रा में शराब शेखपुरा लाया जा रहा है. इसी आलोक थाना के समीप वाहन चेकिंग लगाकर उक्त पिकअप भान को पकड़ा है.
वाहन में भूसे के ढेर से 48 बोतल 375 एमएल, 24 बोतल 750 एमएल तथा 725 पाउच देशी शराब को जब्त कर लिया गया है. साथ ही ड्राइवर विकास तथा खलासी मनीष को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार दोनों धनबाद के निरसा का रहने वाला है. पुलिस ने गिरफ्तार दोनों को जेल भेज दिया है. किधर जानकारों की माने तो पुलिस एवं उत्पाद विभाग की टीम को पूर्व संयुक्त गाड़ी संख्या जेएच 10 एवी/1906 पर भूसे के अंदर 08 कार्टून विदेशी एवं आठ बोरा देशी शराब लाद कर लाया जा रहा है. इसी दरमियान जब पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया.तब करोवरियों को भी दबोचने की कोशिश की.लेकिन पुलिस को कामयाबी नही मिल सकी है.शराब बरामसगी की खबर पर टाउन थाना पहुंचे एसपी राजेन्द्र कुमार भील ने भी मामले की छानवीन की. बरामद शराब अरियरी के फरपर गांव जा रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >