125 का भाग्य इवीएम में बंद
शेखपुरा : कड़ी सुरक्षा के बीच नगर परिषद शेखपुरा का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. नगर परिषद के 27 वार्ड क्षेत्र में मतदाताओं के संख्या को ध्यान में रख कर 53 मतदान केंद्र बनाये गये थे. मतदान शुरू होने के निर्धारित समय 07 बजे सुबह के पूर्व ही मतदाताओं की कतार मतदान केंद्र के बाहर लगना शुरू हो गया है. मतदान कार्य को लेकर तड़के ही मतदान केंद्र पर पहुंच गये थे. मतदान शुरू होने के पूर्व प्रत्याशी तथपा उसके एजेंट की उपस्थिति में इवीएम से मॉक ड्रील भी किया गया.
मतदाताओं के लंबी कतार को लेकर मतदान कर्मी भी तेजी दिखा रहे थे. संध्या 05 बजे के बाद इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे 125 प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में बंद हो गया. मतगणना का काम 23 मई को किया जायेगा. मतदान को लेकर नगर क्षेत्र में मतदाताओं के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा था. इस चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाता कुछ ज्यादा ही उत्साहित दिख रहे थे. मतदान को लेकर महिलाएं भी अच्छी-खासी उत्साहित दखि रही थी. नये-नये परिधानों में सज-धज कर झुंड बना कर मतदान करने जाते देखे जा रहे थे.
