शहीद की विधवा को मिला चेक बाउंस, बाद में किया गया भुगतान

शेखपुरा : सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान रंजीत यादव के परिजनों को राज्य आपदा राहत के तहत दिया गया पांच लाख का चेक बाउंस हो गया. हालांकि जिला प्रशासन की पहल के बाद बुधवार की शाम तक खाते में राशि ट्रांसफर कर दी गयी़ शेखपुरा जिले के फुलचोढ़ गांव निवासी शहीद […]

शेखपुरा : सुकमा नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान रंजीत यादव के परिजनों को राज्य आपदा राहत के तहत दिया गया पांच लाख का चेक बाउंस हो गया. हालांकि जिला प्रशासन की पहल के बाद बुधवार की शाम तक खाते में राशि ट्रांसफर कर दी गयी़
शेखपुरा जिले के फुलचोढ़ गांव निवासी शहीद रंजीत की विधवा सुनीता देवी ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों ने 26 अप्रैल को पांच लाख रुपये का चेक दिया था. यह चेक शेखपुरा स्थित एचडीएफसी बैंक खाते का था. उन्होंने चेक को जमुई के अलीगंज स्थित एसबीआइ शाखा के अपने खाते में डाल दिया. एक सप्ताह बाद वहां के बैंककर्मियों ने चेक बाउंस होने की सूचना दी. इसके बाद वह बैंकों का चक्कर लगाती रही. एचडीएफसी के शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी से भुगतान होने में बाधा पहुंची है. डीएम दिनेश कुमार ने कहा कि जिस स्तर पर भी लापरवाही हुई है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >