दोषियों पर होगी कार्रवाई: डीएम

शेखपुरा : चेक बाउंस होने की खबर प्रभात खबर के पोर्टल पर प्रसारित होने के बाद जिला प्रशासन ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी. डीएम दिनेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि शहीद के आश्रितों को उपलब्ध कराये गये चेक से संबंधित खाते में एक करोड़ से अधिक राशि उपलब्ध है. इसके […]

शेखपुरा : चेक बाउंस होने की खबर प्रभात खबर के पोर्टल पर प्रसारित होने के बाद जिला प्रशासन ने इस पर कार्रवाई शुरू कर दी. डीएम दिनेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि शहीद के आश्रितों को उपलब्ध कराये गये चेक से संबंधित खाते में एक करोड़ से अधिक राशि उपलब्ध है. इसके बावजूद भुगतान में देरी के लिए उन्होंने खेद प्रकट किया. उन्होंने कहा कि इस मामले में जिस स्तर पर भी लापरवाही बरती गयी होगी, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि तकनीकी समस्याओं को दूर कर लिया गया है.

डीएम के हस्ताक्षर नहीं मिलने से नहीं हुआ भुगतान
मामला सामने आने पर बैंक की ओर से टीम गठित कर बुधवार की शाम राशि को खाते में ट्रांसफर किया गया
डीएम बोले, खाते में थी पर्याप्त राशि दोिषयों पर होगी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >