बिहार : स्वास्थ्य विभाग में 144 पदों पर बहाली की प्रक्रिया में रोस्टर तैयार, निकाय चुनाव बाद शुरू होगी प्रक्रिया

शेखपुरा : मैन पावर की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य महकमा में अब जल्द ही 144 पदों पर बहाली की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. इस बहाली को लेकर स्वास्थ्य महकमा ने विभिन्न पदों के लिए रोस्टर तैयार कर लिया है. बहाली की प्रक्रिया में रोस्टर तैयार करने के बाद विभाग ने इस पर स्वीकृति प्रदान […]

शेखपुरा : मैन पावर की कमी से जूझ रहे स्वास्थ्य महकमा में अब जल्द ही 144 पदों पर बहाली की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. इस बहाली को लेकर स्वास्थ्य महकमा ने विभिन्न पदों के लिए रोस्टर तैयार कर लिया है. बहाली की प्रक्रिया में रोस्टर तैयार करने के बाद विभाग ने इस पर स्वीकृति प्रदान करने के लिए जिला स्वास्थ समिति के अध्यक्ष सह जिला अधिकारी दिनेश कुमार सिंह के यहां स्वीकृति प्रस्ताव भी भेज दिया है. इस बहाली की प्रक्रिया के बाद जिले के सदर अस्पताल से लेकर स्वास्थ्य उपकेंद्रों में रिक्त पड़े पदों पर बहाली से मैन पावर की कमी को पूरा कर लिया जाएगा.

जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की बेहतरी के लिए पिछले 3 माह पूर्व शुरू किए गए बहाली प्रक्रिया को लेकर लंबे समय तक रोस्टर तैयार करने की दिशा में जिला स्वास्थ समिति ने अपनी ठोस पहल कदमी किए है. जिले में बहाली की प्रक्रिया को लेकर एएनएम, ए ग्रेड एवं फर्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, ड्रेसर एवं ओटी असिस्टेंट के पदों पर बहाली की जानी है. इस बहाली को लेकर रोस्टर पर जिलाधिकारी की सहमति के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा. फिलहाल नगर निकाय चुनाव में आदर्श आचार संहिता को देखते हुए बहाली की प्रक्रिया तत्काल स्थगित रहेगी. हालांकि इस दिशा में कागजी तैयारी की कार्यवाही चलती रहेगी.

144 पदों पर होगी बहाली की प्रक्रिया
जिले में स्वास्थ्य विभाग में बहाली की प्रक्रिया को लेकर 144 पद के लिए कार्यवाही की जा रही है. इस बहाली प्रक्रिया में सर्वाधिक सीट एएनएम की है जिसमें 55 पदों पर बहाली होगी. जबकि दूसरे पायदान पर अधिक सीट वाले ए ग्रेड एएनएम के लिए 34 एवं लैब टेक्नीशियन और ड्रेसर के लिए 22-22 पदों पर बहाली की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके साथ ही स्वास्थ विभाग के तहत ओटी असिस्टेंट के पद पर 2 रिक्तियों के विरुद्ध बहाली की जाएगी.

संविदा आधारित होगी बहाली की प्रक्रिया
जिले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा किए जाने वाले बहाली की प्रक्रिया संविदा आधारित होगी. इसकी जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य प्रबंधक निर्मल कुमार ने बताया कि 11 महीने के लिए संविदा आधारित इस बहाली की प्रक्रिया में रोस्टर की तैयारी कर ली गयी है. इस पर प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद पदवार काउंटसेलिंग की कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान मेरिट लिस्ट का प्रकाशन होगा और बहाली की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बहाली की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए जाने के लिए जिला स्तर पर डीएम के नेतृत्व में विशेष टीम इस की मॉनिटरिंग करेगी.

क्या कहते हैं अधिकारी
संविदा आधारित बहाली की प्रक्रिया को लेकर 144 पदों के लिए रोस्टर तैयार कर जिला अधिकारी के यहां प्रस्ताव भेजा गया है. आदर्श आचार संहिता समापन के बाद बहाली की प्रक्रिया को पूरी की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >