जवानों की कुरबानी बेकार नहीं जायेगी: चिराग

शेखपुरा : लोजपा के जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा कि देश की सुरक्षा और मान सम्मान के लिए अपने शहादत देने वाले जवानों की कुरबानी बेकार नहीं जायेगी. उन्होंने कहा कि देश के अंदर आतंकवाद और नक्सलवाद के विरुद्ध केंद्र सरकार सख्त कार्रवाई के लिए अपनी योजना बना रही है. गुरुवार को सांसद छत्तीसगढ़ […]

शेखपुरा : लोजपा के जमुई सांसद चिराग पासवान ने कहा कि देश की सुरक्षा और मान सम्मान के लिए अपने शहादत देने वाले जवानों की कुरबानी बेकार नहीं जायेगी. उन्होंने कहा कि देश के अंदर आतंकवाद और नक्सलवाद के विरुद्ध केंद्र सरकार सख्त कार्रवाई के लिए अपनी योजना बना रही है. गुरुवार को सांसद छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सली हमले के दौरान शहीद हुए अरियरी प्रखंड के फूलचौर गांव निवासी रंजीत यादव के आश्रितों से मिलकर सांत्वना दी.

इस मौके पर सांसद ने शहीद रंजीत के विधवा सविता देवी व बच्चों के साथ अन्य परिजनों से मिले और जीवन के संघर्षों में हमेशा मदद पहुंचाने का भरोसा जताया. इस मौके पर सांसद ने शहीद रंजीत के स्मृति द्वार निर्माण में अपने कोष से एक लाख रुपया सहायता देने का एलान किया. उन्होंने कहा कि सांसद कोष में इस तरह का कोई प्रावधान नहीं है. इसलिए वह अपने निजी पहल से आर्थिक सहायता पहुंचायेंगे. मौके पर लोजपा के जिलाध्यक्ष चंदन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शेखर पासवान, युवा नेता सोनी पासवान, मदन राम, राम जी पासवान, सांसद प्रतिनिधि जीवन सिंह के अलावे अन्य लोग मौजूद थे. इस मौके पर सांसद ने कहा कि शहीद के स्मारक निर्माण की दिशा में ग्रामीण और युवाओं की मांग हमारे देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के मान-सम्मान का बढ़ा प्रतीक है.

उन्होंने ग्रामीणों के इस मांग को जायज ठहराते हुए व्यक्तिगत रुप से मदद करने का एलान किया. इस मौके पर उन्होंने पीड़ित परिजनों को मामूली रूप से आर्थिक सहायता पहुंचाकर तत्काल राहत विधि फूलचौर गांव पहुंचे सांसद ने साफ लहजे में कहा कि रंजीत की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा. देश के अंदर आतंकवादियों और नक्सलवादियों की क्रूरता को लेकर केंद्र सरकार भी कठोर कदम उठाएंगे. नक्सलियों की क्रूरता पर निशान साधते हुए सांसद ने कहा कि वे अपने रास्ते से भटक गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >