सभी बीइओ का वेतन रुका, राशि नहीं दी

शेखपुरा : जिला के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है. विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को अभी तक पोशाक, छात्रवृत्ति, साइकिल आदि के मद की राशि नहीं दिये जाने के कारण यह आदेश जारी किया गया है. सरकार द्वारा दिये जाने वाली राशि विद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राओं के बैंक खाते […]

शेखपुरा : जिला के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है. विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को अभी तक पोशाक, छात्रवृत्ति, साइकिल आदि के मद की राशि नहीं दिये जाने के कारण यह आदेश जारी किया गया है. सरकार द्वारा दिये जाने वाली राशि विद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में सीधे भेजी जानी है,

परंतु अभी तक दो-तिहाई छात्र-छात्राओं को यह राशि पाने का इंतजार है. आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह राशि छात्र-छात्राओं को नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने यह कड़ा कदम उठाया है. जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का वेतन स्थगित करते हुए शत-प्रतिशत राशि छात्र-छात्राओं के खातों में पहुंचाने का निर्देश दिया है. जिलाधिकारी के आदेश के तामिला के तहत शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की है. सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के वेतन रोकने के अलावा छात्रवृतित सहित अन्य मदों की राशि को छात्र-छात्राओं के खाता में पहुंचाने में भी तेजी लायी है.

उधर शिक्षा विभाग के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के खाता में नहीं पहुंचायी जा सकी है. यह राशि पिछले वित्तीय वर्ष की ही है. सभी विद्यालयों से लाभुक छात्र-छात्राओं तथा उसे मिलने वाली राशि और बैंक खाता नंबर आदि बेंक को पहुंचा दिये गये हैं, परंतु बैंक द्वारा आरटीजीएस कर इनके खाता में अभी तक राशि नहीं डाली जा सकी है.

इधर इस मामले में बैंक वाले भी अपना पक्ष रखते हुए सारा दोष शिक्षा विभाग पर थोपते नजर आ रहे हैं. बैंक प्रबंधकों का कहना है कि छात्र-छात्राओं के सही-सही खाता नंबर नहीं रहने के कारण यह स्थिति बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >