मालगाड़ी से कट कर आठ की मौत

शेखपुरा़ : किऊल-गया रेलखंड के सिरारी स्टेशन पर रविवार की रात पुल पार कर रहे आठ लोगों की मालगाड़ी से कट कर मौत हो गयी. हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.ये यात्री सिरारी स्टेशन पर किऊल-गया पैसेंजर ट्रेन से उतर कर ट्रैक से होकर अपने गांव जा रहे […]

शेखपुरा़ : किऊल-गया रेलखंड के सिरारी स्टेशन पर रविवार की रात पुल पार कर रहे आठ लोगों की मालगाड़ी से कट कर मौत हो गयी. हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये.ये यात्री सिरारी स्टेशन पर किऊल-गया पैसेंजर ट्रेन से उतर कर ट्रैक से होकर अपने गांव जा रहे थे. इसी दौरान शेखपुरा की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गये.

रेलवे पुल पर रास्ता नहीं होने के कारण लोगों को भागने का मौका नहीं मिला. मृतकों में लखीसराय जिले के सिसमा गांव निवासी सरोजनी देवी व उसका 10 साल का पुत्र, आठ साल की बेटी, दमरियां गांव निवासी मंगल यादव, उसके भाई की पत्नी आशा देवी व भतीजा

पुरुषोत्तम कुमार, मसौढ़ा गांव निवासी मीना देवी, सुरेश यादव शामिल हैं. वहीं, किशोरी राम की पुत्री झुन्नी कुमारी को रेफर किया गया है.
हादसे के बाद घटनास्थल पर लखीसराय के डीएम सुनील कुमार और एसपी अशोक कुमार पहुंचे. अधिकारियों ने हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की. वहीं, मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए राशि देने की घोषणा की गयी. घटनास्थल पर विधि-व्यवस्था के लिए शेखपुरा और लखीसराय के प्रशासनिक अधिकारी कैंप कर रहे हैं. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे. उन्हें शांत कराने के लिए शेखपुरा के जन प्रतिनिधियों और अन्य लोगों की सहायता ली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >