शराब कारोबारी को ग्राहक बन दबोचा

शेखपुरा : मेहुस में पुलिस ने ग्राहक बन नाटकीय अंदाज में शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. बाजार में बेचे जा रहे 15 लीटर शराब भी बरामद किया गया. देशी शराब के कारोबार की गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेश रजक ने कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि मेहुस गांव का ईश्वर ढ़ाढ़ी […]

शेखपुरा : मेहुस में पुलिस ने ग्राहक बन नाटकीय अंदाज में शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. बाजार में बेचे जा रहे 15 लीटर शराब भी बरामद किया गया. देशी शराब के कारोबार की गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेश रजक ने कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि मेहुस गांव का ईश्वर ढ़ाढ़ी बहुत दिनों से छिप कर गांव के दूर बाजार में महुआ से निर्मित शराब बनाता है और लोगों के बीच ऊंचे दाम पर बिक्री करता है. इस सूचना पर उसने थाना में उपलब्ध पुलिस बल की मदद से जाल बिछाया तथा मेहुस और चितौड़ा गांव के बीच बधार में उसे शराब बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के चंगुल से छुड़ाने के लिए शराब माफियाओं ने प्रलोभन देने का भी प्रयास किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >