आक्रोशपूर्ण आंदोलन की सफलता को ले की बैठक
28 जनवरी को प्रमंडल मुख्यालय पर धरना
बरबीघा (शेखपुरा) : सातवें वेतनमान से वंचित रखने के एलान के बाद ठगे महसुस करने वाले आक्रोशित नियोजित शिक्षकों की अगुआई करते हुए मंगलवार की माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले आयोजित बैठक में बुधवार 11 जनवरी से काला बिल्ला का कार्य करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया. आदर्श टाउन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता रवि कुमार ने की. सचिव राजनीति कुमार ने बताया कि कि पूर्व ही नियत वेतन के विरुद्ध आंदोलन कर संघ के द्वारा वेतनमान की जगह चयनित वेतनमान देकर नियोजित शिक्षकों के साथ छलावा किया.
शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के समान काम के लिए समान वेतन देने के निर्देश के बावजूद राज्य सरकार विहित वेतनमान एवं 7 वें वेतन से नियोजित शिक्षकों को वंचित रखकर अन्याय कर रही है. इसलिए अब राज्यस्तरीय आंदोलन आवश्यक है. इधर मनीष कुमार एवं मो नौशाद आलम ने बताया कि आगामी 28 नवम्बर को जिला मुख्यालय पर एवं 28 जनवरी को प्रमण्डल स्तर नियोजित शिक्षक लोकतांत्रिक रूप में धरना प्रदशर्न करेंगे. धनंजय कुमार एवं अविनाश निराला ने बताया कि अगर इस धरना प्रदर्शन से भी सरकार की दोरंगी नीति में परिवर्तन नहीं आया, तो राज्यस्तरीय आक्रोशपूर्ण आंदोलन की घोषणा की जायेगी. इस मौके पर देवेंद्र कुमार, सुनील कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद, श्रवण कुमार, रितेश रंजन, अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.
