बैठक में शामिल शिक्षक संघ के पदाधिकारी
नोटबंदी पर सीपीआइ का रोषपूर्ण आंदोलन
25 को कैंडल मार्च का आयोजन
शेखपुरा : सरकार द्वारा नोटबंदी के निर्णय के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी यानी सीपीआइ ने मंगलवार को रोषपूर्ण प्रदर्शन किया तथा समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. सीपीआइ ने इस संबंध में सरकार से जानना चाहा कि आमलोगों के बैंक में जमा रुपया निकालने की सीमा कब बढ़ेगी. आमलोगों कब तक अपने रुपये के लिए ही बैंकों के मुहताज रहेंगे. धरना स्थल पर सीपीआइ नेताओं ने नोटबंदी के खिलाफ जम कर आवाज उठायी. इस आंदोलन का नेतृत्व पार्टी के जिला सचिव प्रभात कुमार पांडेय कर रहे थे. उनके साथ पार्टी नेता चंद्रभूषण प्रसाद, कृष्णनंदन यादव, धर्मराज कुमार, सीताराम मांझी,
अशोक कुमार पांडेय सहित पूरे जिले से आये पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे. पार्टी के जिला सचिव प्रभात पांडेय ने बताया कि पार्टी नोटबंदी के बाद लोगों को आ रही कठिनाई का मुद्दा उठाती ही रहेगी. 25 जनवरी को इसी मुद्दे को लेकर पार्टी द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन किया जायेगा तथा 26 तारीख को पार्टी कार्यशाला का आयोजन करेगी. उन्होंने धरना स्थल पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 8 नवंबर को 500 तथा 1000 रुपये का नोट बंद कर दिये जाने के बाद लोगों की लंबी कतारें बैंक तथा बैंक एटीएम के सामने लगी रही. इसमें 130 से ज्यादा लोगों की हुई मौत पर भी सरकार खामोश है.
समाहरणालय के पास दिया धरना
मंगलवार को समाहरणालय के पास प्रदर्शन करते सीपीआइ कार्यकर्ता.
