कुएं में गिरने से बालक की मौत

शेखपुरा : नगर परिषद क्षेत्र के कमासी गांव में सोमवार की सुबह उस वक्त एक दर्दनाक घटना घटी, जब लोग खलिहान में काम कर रहे थे और वहीं खेलता हुआ बच्चा बगल के कुएं में जा गिरा और परिजनों को इसकी खबर तक नहीं लगी. इस घटना में परिजनों को जब तक खबर लगती तब […]

शेखपुरा : नगर परिषद क्षेत्र के कमासी गांव में सोमवार की सुबह उस वक्त एक दर्दनाक घटना घटी, जब लोग खलिहान में काम कर रहे थे और वहीं खेलता हुआ बच्चा बगल के कुएं में जा गिरा और परिजनों को इसकी खबर तक नहीं लगी. इस घटना में परिजनों को जब तक खबर लगती तब तक उस बालक ने दम तोड़ दिया. दरअसल यह घटना नौ बजे सुबह की है. इस घटना में कमासी गांव के विपिन यादव नामक किसान के तीन वर्षीय पुत्र रिशु कुमार की मौत हुई. दरअसल घटना की खबर पाकर लोग जब बच्चे की हालत जानने चिकित्सक के यहां जा रहे थे. तभी एक ही स्कूटी पर सवार गांव के तीन लोग ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रुप से जख्मी हो गये.

बाईपास स्थित गौशाला के समीप हुए इस घटना में गांव के ही गोलू कुमार, हरिश्चंद्र यादव एवं राजेश कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गए. इस मौके पर संवेदना प्रकट करते हुए समाजसेवी राजन कुमार ने बताया कि घटना के दौरान पीड़ित परिजन जिस खलिहान में काम कर रहे थे उसी से सटे एक धान का पुंज लगा हुआ था पुंज के किनारे एक समतलनुमा कुआं है जिसका ग्रामीण कोई उपयोग नहीं करते. बच्चा खेलते खेलते उसी कुएं में जा गिरा जब परिजनों को बच्चा नहीं दिखने लगा तभी वे खोजबीन करने लगे.

इसी दरमियान बच्चे का शव कुएं से बरामद किया गया. बच्चे के जीवित होने की आशंका को लेकर पहले ग्रामीण आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे . समाजसेवी ने उक्त घटना को लेकर आश्रितों को सरकारी सहायता देने के साथ साथ उक्त कुएं को भरवाने की भी मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >