ग्रामीणों ने मंत्री को घेरा

मामला. मछुआरों द्वारा गोलीबारी का विरोध, प्रशासन मौन पुलिस पर सुस्ती का आरोप शेखपुरा : घाट कोसुम्भा प्रखंड के सुदूरवर्ती पानापुर के ग्रामीणों ने रविवार को प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार का घेराव किया. निकटवर्ती लखीसराय जिला के रेपुरा के मछुआरों द्वारा किये गये गोलीबारी पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने का विरोध दर्ज […]

मामला. मछुआरों द्वारा गोलीबारी का विरोध, प्रशासन मौन

पुलिस पर सुस्ती का आरोप
शेखपुरा : घाट कोसुम्भा प्रखंड के सुदूरवर्ती पानापुर के ग्रामीणों ने रविवार को प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार का घेराव किया. निकटवर्ती लखीसराय जिला के रेपुरा के मछुआरों द्वारा किये गये गोलीबारी पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने का विरोध दर्ज कर रहे थे. मंत्री रविवार को यहां एकदिवसीय दौरा पर आये थे.
मंत्री के आगमन की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण सरकारी अतिथिशाला पहुंच कर मंत्री का घेराव किया और न्याय की गुहार लगायी. ग्रामीण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद, राजकुमार पासवान, भगवान दास पासवान, राजाराम महतो, सरयुग प्रसाद, चूहर महतो, दहीन मंडल, मथुरा चौरसिया आदि ने मंत्री से गुहार लगायी कि पिछले दिन रेपुरा के कुछ मछुआरों ने मछली मारने के नाम पर इन लोगों के फसल को बरबाद कर रहा था.
इसका विरोध करने पर रेपुरा के ग्रामीण उग्र हो गये और जम कर गोलीबारी की. इस गोलीबारी के बीच ग्रामीणों ने लखीसराय थाना पुलिस, वीरूपुर थाना तथा बड़हिया थाना से जान-माल की रक्षा की गुहार लगायी. परंतु घटना स्थल पर पुलिस आने के बाद भी गोली चलाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी. ग्रामीणों ने मछली मारने वाले के स्थानीय पुलिस के साथ सांठ-गांठ का भी आरोप लगाया. इस मामले में प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने ग्रामीणों की पीड़ा ध्यान से सुनी तथा उन्हें ठोस आश्वासन दिया.
मंत्री ने ग्रामीणों को लखीसराय के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से मिल कर उनकी समस्या को सुलझाने का भी आश्वासन दिया. मंत्री ने यहां भी जिला प्रशासन को लखीसराय के पास समन्वय स्थापित कर ग्रामीण क्षेत्र में फैले तनाव को दूर करने का निर्देश दिया. गोलीबारी के बाद पुलिस की कोई ठोस कार्रवाई नहीं किये जाने से ग्रामीण काफी भयभीत है. ट्रैक्टर पर लद कर सैकड़ों की संख्या में जिला मुख्यालय पहुंच कर मंत्री से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी.
विकास कार्यों को लेकर हुई समीक्षा
शेखपुरा़ प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय यात्रा को लेकर होने वाली यात्रा को लेकर यह बैठक की गयी. बैठक में सरकार के सात नि›श्चयों के प्रभारी क्रियान्वयन की चर्चा की गयी. बैठक में जिलाधिकारी दिनेश कुमार के साथ सभी विभागों के अधिकारी व अभियंता मौजूद थे.
मुख्यमंत्री 30 दिसंबर को यहां आ रहे हैं. इसके पूर्व 29 को नालंदा तथा बाद में 31 दिसंबर को लखीसराय जायेंगे. जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी योगेंद्र कुमार लाल ने बताया कि प्रभारी मंत्री ने अपनी समीक्षा को सरकार के सात नि›श्चयों के आसपास ही रखा. घर-घर नल का जल पहुंचाने के अलावा युवाओं के परामर्श केंद्र के क्रियान्वयन की जानकारी ली. बैठक में सभी घर को नल का जल तथा गांव की गलियों को पक्का करने के बारे में बताया गया.
चालू वित्तीय वर्ष में सभी पंचायत के तीन-तीन वार्ड में यह काम शुरू किया जा रहा है. इस कार्य का संचालन वार्ड सचिव द्वारा संपादित किया जायेगा. इस कार्य के संचालन के लिए सभी वार्ड सचिव का बैंकों में खाता खुलवाने का निर्देश दिया गया है. बैठक में बताया गया कि हर घर नल का कार्यक्रम शहरी क्षेत्रों में भी चलाया जायेगा. शेखपुरा नगर क्षेत्र के आठ वार्ड तथा बरबीघा नगर क्षेत्र के पांच वार्डों में यह काम शुरू कर दिया गया है. बेठक में सभी घरों में शौचालय निर्माण तथा उसके प्रयोग, शराबबंदी, जन शिकायत निवारण आदि के बारे में भी समीक्षा की गयी. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रविवार तथा क्रिसमस के घोषित अवकाश के बावजूद सभी सरकारी कार्यालय खुले रहे. लगभग एक माह के अवकाश के बाद लौटने के बाद जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की. जिलाधिकारी ने जन शिकायत निवारण अधिकार काउंअर तथा आरटीपीएस काउंटर का भी निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री के आगमन को यहां पूरे जिले में खास कर सरकारी महकमे में तैयारी चरम पर पहुंच गयी है. हालांकि मुख्यमंत्री के आगमन का विस्तृत ब्योरा अभी जिला प्रशासन को प्राप्त नहीं हुआ है.
रविवार को पानापुर में विरोध जताते लोग.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >