राजेंद्र प्रसाद की 132वीं जयंती मनायी गयी

शेखपुरा : कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम में प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की 132वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. पूर्व विधायक सुनीला देवी की अध्यक्षता में आयोजित सादे समारोह में उनके चित्र पर माला चढ़ाया गया. इस अवसर पर कांग्रेस नेता सत्यजीत कुमार, श्रवण सिंह, कैलाश प्रसाद सिंह, मो मुस्ताक, मो असलम, मो महफूज खान आदि […]

शेखपुरा : कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम में प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की 132वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. पूर्व विधायक सुनीला देवी की अध्यक्षता में आयोजित सादे समारोह में उनके चित्र पर माला चढ़ाया गया.

इस अवसर पर कांग्रेस नेता सत्यजीत कुमार, श्रवण सिंह, कैलाश प्रसाद सिंह, मो मुस्ताक, मो असलम, मो महफूज खान आदि मौजूद थे. उधर अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद ने प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र बाबू की जयंती अधिवक्ता दिवस के रूप में मनायी.
परिषद के जिला अध्यक्ष निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सचिव वीरेंद्र प्रसाद, राजीव कुमार सिन्हा, मो शकिल अहमद, कुणाल मेहता, रवि आदि अधिवक्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >