स्वास परीक्षण की दी जानकारी

शेखपुरा : पुलिस को स्वास परीक्षण करने का प्रशिक्षण दिया गया. सरकार के पूर्ण शराबबंदी को सुनिश्चित करने के लिए लोगों के स्वास के द्वारा शरीर में अलकोहल की मात्रा मापने को काम किया जायेगा. जिले के सीमावर्ती थाना के पुलिस अधिकारी को आवश्यक रूप से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है. पुलिस सूत्रों ने […]

शेखपुरा : पुलिस को स्वास परीक्षण करने का प्रशिक्षण दिया गया. सरकार के पूर्ण शराबबंदी को सुनिश्चित करने के लिए लोगों के स्वास के द्वारा शरीर में अलकोहल की मात्रा मापने को काम किया जायेगा. जिले के सीमावर्ती थाना के पुलिस अधिकारी को आवश्यक रूप से यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस लाइन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. बुधवार को ब्रेथ एनलाइजर के साथ पटना से तकनीशियन आये हुए थे. ब्रेथ एनलाइजर के द्वारा किस प्रकार से लोगों के शरीर में अलकोहल की मौजूद मात्रा की जांच की जाती है.

मौके पर किस प्रकार उसमें आंकड़े डालकर रेकार्ड तैयार किया जाता है. इन सभी बातों की विस्तार से जानकारी दी गयी. ब्रेथ एनलाइजर को मुंह में लगाकर शराब का सेवन किये गये लोगों को फूक मारने को कहा जाता है, उसके बाद यह मशीन खुद स्थान, समय और संबंधित व्यक्ति के शरीर में मौजूद अलकोहल की मात्रा बता देता है. सरकार के सात नि›यों में से प्रमुख शराब बंदी को सख्ती से लागू करने को लेकर यह प्रशिक्षण दिया गया. सरकार द्वारा सभी थाना को ब्रेथ एनलाइजर का इस्तेमाल बहुत पहले ही शुरू किया जा चुका है और इसकी चपेट में 100 से ज्यादा लोग आ चुके हैं. जिन्हें जेल की हवा खानी पड़ी है. ब्रेथ एनलाइजर द्वारा शरीर में अलकोहल पाये जाने पर सीधे जेल भेज दिया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >