पुराने नोट नहीं लेने पर बैंक में हंगामा

शेखपुरा : नोट बंदी का असर जमीन की खरीद-बिक्री पर पड़ना शुरु हो गया है. जमीन की खरीद-बिक्री में चालान में पांच सौ और हजार का पुराना नोट का चालान नहीं लेने पर कातिबों ने शनिवार को चांदनी चौक स्थित एसबीआई की शाखा के समक्ष हंगामा मचाया. हंगामा होने पर बैंक के कर्मियों और गार्डों […]

शेखपुरा : नोट बंदी का असर जमीन की खरीद-बिक्री पर पड़ना शुरु हो गया है. जमीन की खरीद-बिक्री में चालान में पांच सौ और हजार का पुराना नोट का चालान नहीं लेने पर कातिबों ने शनिवार को चांदनी चौक स्थित एसबीआई की शाखा के समक्ष हंगामा मचाया. हंगामा होने पर बैंक के कर्मियों और गार्डों ने धक्का-मुक्की कर सभी कातिबों को बैंक से बाहर कर दिया.

बैंक से निकाले जाने के बाद नाराज कातिबों ने कलेक्ट्रेट में स्थित जिला निबंधन कार्यालय पर बैंक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. दस्तावेज नवीस संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णनंदन यादव ने बताया कि सरकार की ओर से ही 24 नवंबर तक जमीन निबंधन में पुराना नोट चालान में लेने का आदेश दिया है. पर सरकार के आदेश को दरकिनार कर एसबीआइ मनमाने पूर्ण तरीके से चालान में पुराना नोट नहीं ले रहा है. इसके कारण जमीन की रजिस्ट्री का काम ठप है.

जिससे सरकार को प्रतिदिन लाखों के राजस्व की हानि हो रही है. शनिवार को सरकार के आदेश की प्रति लेकर संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में रामचंद्र प्रसाद,मनोहर प्रसाद, सज्जन सिंह, अभय सिंह सहित अन्य कातिब बैंक गये थे. कातिबों ने कहा कि बैंक के एकाउंटेंट सुबोध कुमार और कैशियर ने कातिबों के साथ बदसलूकी की तथा धक्का – मुक्की कर बैंक से बाहर कर दिया.

कातिबों ने चालान जमा करने के नाम पर नाजायज रुपया भी मांगने का आरोप लगाया. वहीं एसबीआई के शाखा प्रवंधक डीसी भूषण ने कातिबों के साथ बैंककर्मी द्वारा किसी तरह के अभद्र व्यवहार किये जाने से इनकार किया है. प्रबंधक ने कहा कि चालान में पुराने नोट के साथ खरीददार का पहचान पत्र और पैन कार्ड की छाया प्रति मांगी जा रही थी जो कातिबों के द्वारा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था. बाद में कातिब लोग पहचान पत्र या फिर बैंक का 60 और 61 फार्म भरकर देने को तैयार हो गये तो चालान में पुराना नोट बैंक में जमा होने लगा. चालान जमा होने के बाद जमीन की रजिस्ट्री का काम भी शुरु हो गया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >