प्रमुख व उपप्रमुख के संयुक्त निरीक्षण में हुआ घपला उजागर
अरियरी : जिले में शिक्षा के व्यवस्था में लूट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब छह माह से नियमित निरीक्षण में जिस विद्यालय को अधिकारी क्लीनचिट दे रहे थे. वहां जब प्रमुख ने औचक निरीक्षण किया तब बिना निर्माण के ही कई माह पूर्व 4.42 लाख रुपये की फर्जी निकासी का मामला सामने आया. अरियरी प्रखंड के प्रमुख व उपप्रमुख ने चोढदरगाह स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. जिसमे उन्होंने पूर्व प्रधनाध्यपक व वर्तमान प्रधनाध्यापक द्वारा लाखो रुपये की अनियमितता पाये जाने की बात कही.
प्रमुख संजय कुमार व उपप्रमुख विकाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि निरीक्षण के दौरान जहां पूर्व प्रधानाध्यापक के लालकेश्वर प्रसाद के द्वारा 03 लाख 32 हजार एक सौ रूपया की निकासी बिना किसी निर्माण के ही अवैध रूप से की. वहीं वर्तमान प्रधनाध्यापक कबीर आलम द्वारा एक लाख दस हजार रुपये की अवैध निकासी की गयी.
दरअसल उक्त विद्यालय में प्रधानाध्यापक कक्ष भवन के निर्माण के लिए विभाग ने विधालय को राशि मुहैया कराया था. लेकिन भवन निर्माण किये वगैर ही जहां छह माह पूर्व पुराने एचएम् ने बिना किसी निर्माण के ही राशि का निर्माण किया. वहीं दूसरी और दूसरे एचएम् ने भी घटना को दोहराया. इतना ही नहीं उक्त विद्यालय में निरीक्षण के दौरान चौथे कक्षा के छात्रो का बुधवार की शाम में ही 17 नवम्बर की तारीख में अग्रिम उपस्थिति बना पाया गया. जबकि प्रथम कक्षा का हाजरी ही नहीं बना पाया गया था.
खास बात यह है कि निरीक्षण के दौरान विद्यालय से अनुपस्थित एचएम के बारे में शिक्षको ने बीआरसी जाने की बात कहीं. जवकि उनके बीमार होने का उपस्थिति पंजी में आवेदन भी पाया गया. प्रमुख ने बताया कि विद्यालय में निरीक्षण के दौरान पाई गई,उक्त राशियों के गबन व् छात्र-छात्राओं के उपस्थिति पंजी में पाई गई सारी अनियमितता की मामले को जिलाधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी सहित तमाम सम्वन्धित बरीय पधादिकारी के पास विस्तार पूर्वक रखते हुए. संबंधित दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा जायेगा.
