एसएफसी अरियरी में नियमों की अधिकारी उड़ा रहे धज्जियां
शेखपुरा : सरकार के खजाने से निकला अनाज गरीबों की थाली तक पहुंच सके इसके लिए कई स्तर पर व्यवस्था की गयी है. लेकिन इस व्यवस्था में मिली जिम्मेवारियों का अधिकारी किस तरह मजाक उड़ा रहे हैं, इसका अंदाजा अरियरी के एसएफसी गोदाम से लगाया जा सकता है. यहां रविवार के दिन जब सरकारी छुट्टियां मनायी जा रहे थे. वहां एसएफसी के एजीएम का काम उनका भतीजा निबटा रहे थे.
स्थानीय लोगों की मानें तब एजीएम की गैर मौजूदगी में नियमित रूप से उनका भतीजा ही गोदाम का काम निबटाते हैं. शीर्ष स्तर पर विभाग के इस गैर जिम्मेदाराना हरकतों का लाभ वहां संवेदक और खाद्यान्न माफिया जम कर लाभ उठा रहे हैं. अरियरी के एसएफसी गोदाम में रविवार के दिन मजदूर अपनी मजदूरी को लेकर विरोध जता रहे थे तब इसकी जानकारी लेने जैसे ही वहां पहुंचे तब वहां अधिकारी का भतीजा ही गोदाम से स्कूल के लिए चावल को भिजवाने का काम कर रहे थे.
पटना निवासी एजीएम के भतीजे रिशभ कुमार ने बताया कि रविवार के दिन दो स्कूलों में एमडीएम का खाद्यान्न भेजा गया है. वहीं मौके पर डाटा इंट्री ऑपरेटर पहले से किसी जानकारी देने में मीडिया कर्मी से बचते रहे. बाद में दुर्व्यवहार की भी कोशिश की. इस बाबत जानकारी मिलने पर खुद डीपीओ एमडीएम ने दूरभाष पर कॉल कर बताया कि डीएम के आदेश पर अल्पसंख्यक विद्यालयों को खाद्यान्न भेजा रहा है. इधर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि यह मामला मीडिया के द्वारा संज्ञान में लाया गया है. इस मामले में डीपीओ, एमडीएम से जानकारी लेकर गड़बड़ी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
