दौलतपुरा में हत्या के बाद पसरा है सन्नाटा

पीड़ित परिवार के नहीं रूक रहे आंसू, आरोपित पक्ष के लोग घर से फरार नरहट : मतदान के दौरान वर्चस्व की लड़ाई में रविवार को दौलतपुरा गांव में चली गोली से हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है़ हत्या वाले पक्ष के लोग सदमे में हैं, परिवारवालों का आंखों से आंसू नहीं रूक रहे […]

पीड़ित परिवार के नहीं रूक रहे आंसू, आरोपित पक्ष के लोग घर से फरार

नरहट : मतदान के दौरान वर्चस्व की लड़ाई में रविवार को दौलतपुरा गांव में चली गोली से हत्या के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है़ हत्या वाले पक्ष के लोग सदमे में हैं, परिवारवालों का आंखों से आंसू नहीं रूक रहे हैं. वहीं, आरोपित पक्ष के लोग घर छोड़ कर फरार है़ं आखिर लोग क्यों इतना क्रूर विचार के हो जाते है, जो अपने हित के लिए दूसरे की हत्या तक कर डालते है़ चुनाव तो राजनीति का विषय है़ इसमें मतदाताओं का दिल जीता जाता है़ लोग सामाजिक सेवा के बदौलत अपनी पहचान बनाते है़ लेकिन आज लोग वर्चस्व की लड़ाई में आपा खोकर दूसरे की हत्या कर देते है़ं
राजनीति में मारपीट व हत्या की कोई जगह नहीं है़ सुनील सिंह की हत्या के बाद उनके घर में मातम छाया है़ करूण क्रंदन से सब का कलेजा कांप उठता है़ दु:ख में शामिल होकर परिवार वालों से कह रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >