नारदीगंज : नारदीगंज पंचायत का हाल बदहाल है. पंचायत क्षेत्र में विकास का मिलाजुला काम ही हुआ है. इससे मतदाताओं में भारी रोष है. इन मतदाताओं का कहना है कि इस बार उन्हें ही वोट करेंगे, जो पंचायत का चहुंमुखी विकास करेगा. नारदीगंज पंचायत में पानी की समस्या, बिजली की समस्या के साथ सबसे बड़ी समस्या गंदगी की है.
क्षेत्र में इस बार विकास करनेवाले को वोट
नारदीगंज : नारदीगंज पंचायत का हाल बदहाल है. पंचायत क्षेत्र में विकास का मिलाजुला काम ही हुआ है. इससे मतदाताओं में भारी रोष है. इन मतदाताओं का कहना है कि इस बार उन्हें ही वोट करेंगे, जो पंचायत का चहुंमुखी विकास करेगा. नारदीगंज पंचायत में पानी की समस्या, बिजली की समस्या के साथ सबसे बड़ी […]

राजकीय बुनियादी विद्यालय हो या इंटर विद्यालय या फिर मुख्य सड़क इन सभी जगहों पर गंदगी का अंबार लगा पड़ा है. पंचायत क्षेत्र में बिजली की भी समस्या बनी रहती है. ऐसा लचर और झुलती तारों के वजह से है. इसकी वजह से कई बार जानलेवा दुर्घटनाएं भी हो चुकी है.
साथ ही पंचायत वासियों का कहना है कि प्रत्याशी चुनाव के वक्त ही आते हैं, वादे करते हैं. वोट मांगते है परंतु जीतने के पश्चात् अपने वादा को भूल जाते है. इस वजह से हमारी समस्या जस की तस बनी है. पइन की खुदाई, जलापुर्ति योजना, कंप्यूटर शिक्षा, गर्ल्स इंटर विद्यालय, नारदीगंज पंचाने नदी पर बने पुल का रेलिंग जैसी समस्या आज भी कायम है. इन सब बातों को गौर करके मतदाता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. इसलिए उन्होंने कहा कि काम नहीं तो वोट नहीं. मुख्य सड़क पर लगने वाली जाम आज भी पंचायत वासियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है.
सब्जी मार्केट व बस पड़ाव के लिए स्थान का चयन नहीं किया गया है. अगर इनका स्थान का चयन कर दिया जाता तो राजगीर-बोधगया मार्ग पर लगने वाला जाम से निजात मिल जाता. विद्यार्थियों के साथ-साथ बुजुर्गों का कहना है कि पुस्तकालय भवन तो बना है, परंतु उसका लाभ लोगों तक नहीं पहुंचा पाया है. हमारे पंचायत के मुखिया पांच वर्षों तक गहरी निंद्रा में सोये रहे इससे पंचायत का विकास नहीं हो पाया है. कुछ क्षेत्रों में तो नाली का भी निर्माण नहीं हो पाया है. युवाओं व खेलप्रेमियों का कहना है कि पंचायत में खेल मैदान का निर्माण भी सही तरीके से पूरा नहीं किया गया है.
किसानों के आवश्यकताओं को भी नजरअंदाज किया गया है. नारदीगंज पंचायत की जनता इन मुद्दों को बुलंद कर रहे हैं.