प्रेस क्लब बनाने के काम में रूकावट नहीं

शेखपुरा : प्रेस क्लब बनाये जाने के मामले में रूकावट दूर होती दिख रही है. समाहरणालय परिसर में बनने वाले प्रेस क्लब निर्माण के लिए पीएचइडी तथा बिजली विभाग द्वारा आपत्ति उठायी गयी थी. जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी योगेंद्र कुमार लाल ने बताया कि प्रस्तावित प्रेस क्लब के निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल से […]

शेखपुरा : प्रेस क्लब बनाये जाने के मामले में रूकावट दूर होती दिख रही है. समाहरणालय परिसर में बनने वाले प्रेस क्लब निर्माण के लिए पीएचइडी तथा बिजली विभाग द्वारा आपत्ति उठायी गयी थी.

जिला सूचना व जनसंपर्क पदाधिकारी योगेंद्र कुमार लाल ने बताया कि प्रस्तावित प्रेस क्लब के निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल से बिजली कंपनी को 11 हजार वाला तार हटाने तथा पीएचइडी विभाग को भूमिगत पेयजल पाइप लाइन हटाने को कहा गया है. जिलाधिकारी के इस आदेश के बाद अब प्रेस क्लब बनाये जाने के दिशा में रूकावट दूर हो गयी लगती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >