पांच ने जमा किया ब्योरा

शेखपुरा : विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवार अपने खर्चे का अंतिम ब्योरा देने में लगे हुए हैं. शनिवार तक पांच उम्मीदवारों ने चुनाव के दौरान किये गये खर्च का अंतिम ब्योरा दे दिया है. हालांकि जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के विजेता उम्मीदवार को अभी अंतिम खर्च दिया जाना बाकी है. चुनाव परिणाम […]

शेखपुरा : विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवार अपने खर्चे का अंतिम ब्योरा देने में लगे हुए हैं. शनिवार तक पांच उम्मीदवारों ने चुनाव के दौरान किये गये खर्च का अंतिम ब्योरा दे दिया है. हालांकि जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र के विजेता उम्मीदवार को अभी अंतिम खर्च दिया जाना बाकी है.

चुनाव परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के अंदर सभी को खर्च का पूरा-पूरा ब्योरा दिया जाना अनिवार्य है. अंतिम खर्च का ब्योरा जमा करने में प्रत्याशी को काफी मेहनत करना पड़ रहा है. जिला के दोनों विधानसभा क्षेत्र से 27 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर चुनाव मैदान में दो-दो हाथ किये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >