विकास कार्याें में आयी तेजी: संजय

शेखपुरा : राजद के विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि महागंठबंधन की सरकार में बिहार तेजी से विकास कर रहा है. सरकार का पहला उद्देष्य चुनाव से पहले किये गये सात निश्चयों को तेजी से पूरा करना होगा. उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास एवं सबका साथ–सबका विकास की तर्ज पर सरकार अपना […]

शेखपुरा : राजद के विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि महागंठबंधन की सरकार में बिहार तेजी से विकास कर रहा है. सरकार का पहला उद्देष्य चुनाव से पहले किये गये सात निश्चयों को तेजी से पूरा करना होगा. उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास एवं सबका साथ–सबका विकास की तर्ज पर सरकार अपना कदम आगे बढ़ायेगी.

महागंठबधंन की जीत के बाद शेखपुरा पहुंच कई कार्यकर्ताओं से वे मिलने उनके आवास पहुंचे. मौके पर उन्होंने कहा कि झूठे वायदों के दम पर केंद्र की सत्ता पर काबिज होने वाले भाजपा का पूरी तरह सफाया करने का मन बना चुकी थी. उन्होंने कहा कि मोदी के झूठे वायदों ने एनडीए की नैया पूरी तरह डूबो दी. जिन–जिन क्षेत्रों में मोदी ने ताबड़ तोड़ रैलियां की वहां एनडीए को करारी शिकस्त मिली. जिसमें यह साफ होता है कि किसी भी क्षेत्र की आम जनता को बार–बार बरगलाया नहीं जा सकता.

उन्होंने कहा कि दिल्ली व बिहार में करारी शिकस्त के बाद एनडीए की हालत अन्य राज्यों में और भी पतली होने वाली है. मौके पर राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय यादव विहटा, रामजतन यादव मुकेश सिंह, वृजनंदन सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >