दो वारंटियों को भेजा जेल

शेखोपुरसराय (शेखपुरा) : शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के अलग–अलग गांवों से दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत रात्रि में छापेमारी के दौरान बड़े बीघा गांव से नेपाल चौधरी एवं अम्बारी गांव से अवधेश महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. आरटीपीएस […]

शेखोपुरसराय (शेखपुरा) : शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के अलग–अलग गांवों से दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत रात्रि में छापेमारी के दौरान बड़े बीघा गांव से नेपाल चौधरी एवं अम्बारी गांव से अवधेश महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

आरटीपीएस कर्मियों को छह माह से वेतन नहीं
शेखोपुरसराय (शेखपुरा)… प्रखंड में कार्यरत आरटीपीएस कर्मी को करीब छ: माह से वेतन नहीं मिलने से भूखमरी का नौवत आ गया है. कर्मी शशि कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2014–2015 मई एवं जून के साथ–साथ पांच महीने से वेतन नहीं मिलने से भूखमरी का हालात हो गया है. उन्होनें बताया कि बड़े अधिकारियेां के पास लिखित आवेदन दिया गया. फिर भी आज तक कोई खोज-खबर नहीं ली गयी है. कर्मी रूपेश कुमार राघव जी, गोपाल कृष्ण, रवि कुमार सूर्यदेव कुमार भी अधिकारी से बकाया वेतन देने का गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >