पानी टंकी में गिरने से बच्चे की मौत

शेखपुरा : नगर परिषद सदर थाना क्षेत्र के बुधौली मुहल्ले में पानी टंकी में गिरने से दो वर्षीय बालक की मौत हो जाने की सूचना है. बताया जाता है कि मृतक बालक बिट्टू बुधौली मुहल्ले के विजय कुमार का पुत्र है. बिट्टू खेलने के क्रम में घर से दो घंटे तक बाहर रहा. इसी क्रम […]

शेखपुरा : नगर परिषद सदर थाना क्षेत्र के बुधौली मुहल्ले में पानी टंकी में गिरने से दो वर्षीय बालक की मौत हो जाने की सूचना है. बताया जाता है कि मृतक बालक बिट्टू बुधौली मुहल्ले के विजय कुमार का पुत्र है. बिट्टू खेलने के क्रम में घर से दो घंटे तक बाहर रहा. इसी क्रम में देर हो जाने के चलते परिवार वाले ढुंढना शुरू किया तो पास ही के एक पानी टंकी में बिट्टू को डूबा पाया. उसे आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >