थाने से सौ गज की दूरी पर घटी घटना

शेखपुरा : जेएनबी शेखपुरा के इस मेधावी को खोने का गम जितना उनके परिवार और गांव के लोग मर्माहत दिखे उससे कहीं ज्यादा दुख जेएनबी परिवार को हुआ. आठवीं कक्षा के सौरभ की हत्या पर अगर नजर डाले तब शातिर दिमाग ने थाने के सौ गज की दूरी पर ही सारी घटनाओं को अंजाम दिया. […]

शेखपुरा : जेएनबी शेखपुरा के इस मेधावी को खोने का गम जितना उनके परिवार और गांव के लोग मर्माहत दिखे उससे कहीं ज्यादा दुख जेएनबी परिवार को हुआ. आठवीं कक्षा के सौरभ की हत्या पर अगर नजर डाले तब शातिर दिमाग ने थाने के सौ गज की दूरी पर ही सारी घटनाओं को अंजाम दिया.

करीब 14 वर्ष के इस छात्र को अगवा कर उसके शरीर पे चेहरा,पेट व सीने पर ईंट पत्थर से प्रहार करना और धारदार हथियार से दाहिने हाथ को काटने की घटना किसी एक और दो अपराधी के वश की बात भी नहीं. ऐसे में सवाल यह भी खड़े किये जा रहे कि आखिर कार कौन वे शातिर अपराधियों का समूह था. जिसने थाने से महज सौ गज की दूरी पर छात्र को आगवा कर हत्या की घटना को अंजाम दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >