शॉपिंग फेस्टिवल देगा उपहार

शेखपुरा : प्रभात खबर शौपिंग फेस्टिवल अब त्योहारों के इस मौके पर खरीदारी के साथ उपहारों की सौगात लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है. कटरा चौक स्थित आभुषण बिक्रेता संस्थान आभूषणालय और सदर अस्पताल के उत्तरी द्वार के सामने श्री निवास वस्त्रलय में ग्राहकों को खरीदारी के साथ उपहार की सौगात मिलेगा. आभूषणालय के […]

शेखपुरा : प्रभात खबर शौपिंग फेस्टिवल अब त्योहारों के इस मौके पर खरीदारी के साथ उपहारों की सौगात लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है. कटरा चौक स्थित आभुषण बिक्रेता संस्थान आभूषणालय और सदर अस्पताल के उत्तरी द्वार के सामने श्री निवास वस्त्रलय में ग्राहकों को खरीदारी के साथ उपहार की सौगात मिलेगा.

आभूषणालय के संचालक विपीन कुमार ने बताया कि ब्रांडेड और हॉलमार्क ज्वेलरी का खास कलेक्सन हमारे संंस्थान की खास पहचान बन गई है. इस त्योहार के मौके पर दुकान की खास डिजाईन और आधुनिक ज्वेलरी मुख्य आकर्षण का केन्द्र बन गया है. इसके साथ ही एटीएम और डेविड कार्ड के जरिये दुकान में खरीदारी की सुविधा ग्राहकों मे आभुषण के प्रति गुणवत्ता का भी भरोसा जगाने लगा है.
शहर में परंपरागत आभुषण खरीद की लाचारी के कारण ग्राहकों को पटना समेत दूसरे शहरों में खरीदारी करने की विवशता बनी रहती थी. परंतु दुकान की नई पेश कदमी से अब सभी तपके के ग्राहक बेहीचक ज्वेलरी की जमकर खरीदारी करने लगे है. प्रभात खबर शौपिंग फेस्टिवल के तहत खरीदारी के साथ उपहार की व्यवस्था में ग्राहक काफी उत्साहित भी नजर आ रहे है. वहीं श्री निवास वस्त्रलय के संचालक प्रमोद कुमार ने बताया कि दीपावली एवं छठ पर्व के लिए भी वस्त्रें का अनोखा संगम किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >