दो वाहनों के चालक भिड़े, जख्मी

बरबीघा : सरमेरा से बरबीघा आ रहा दो जुगाड़ वाहन (झरझरी) के चालक आगे–पीछे एवं साइड लेने को लेर बरबीघा थाना चौक पर पहुंचते ही आपस में भीड़ गये. फिर दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी तभी केशर चौधरी ग्राम काजीफत्तुचक के चालक ने डीह गांव के चाक तानों राउत को लोहे के हैण्डिल […]

बरबीघा : सरमेरा से बरबीघा आ रहा दो जुगाड़ वाहन (झरझरी) के चालक आगे–पीछे एवं साइड लेने को लेर बरबीघा थाना चौक पर पहुंचते ही आपस में भीड़ गये. फिर दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी तभी केशर चौधरी ग्राम काजीफत्तुचक के चालक ने डीह गांव के चाक तानों राउत को लोहे के हैण्डिल से सर फोड़ दिया.

तभी मौके पर पहुंचकर बरबीघा थाना पुलिस ने केशर चौधरी को हिरासत में ले लिया और जख्मी तानों राउत को ईलाज के लिए बरबीघा रेफरल अस्पताल भेज दिया गया. इधर केशर चौधरी ने भी इसी तरह की शिकायत पुलिस से की. समाचार लिख जाने तक दोनों पुलिस हिरासत में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >