जीविका की अगुआई में वोटरों को जगाया

शेखपुरा : विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रेरित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर जीविका की महिलाओं के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया़ मंगलवार को सदर प्रखंड अंतर्गत महसार एवं कैथवां पंचायत में कार्यक्रम को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने रैली निकालकर आम मतदाताओं से मतदान के लिए अपने-अपने मतदान केन्द्र […]

शेखपुरा : विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को प्रेरित कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर जीविका की महिलाओं के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया़

मंगलवार को सदर प्रखंड अंतर्गत महसार एवं कैथवां पंचायत में कार्यक्रम को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने रैली निकालकर आम मतदाताओं से मतदान के लिए अपने-अपने मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान करने की अपील की़ बुजुर्ग हो या जवान सभी करेंगे मतदान, वोट अपना देना है,

लोकतंत्र पर्व मनाना है, आओ भैया-बहन सब मिलकर करें मतदान आदि नारों के साथ महिलाओं ने जागरूकता अभियान चलाया़ अभियान में सामुदायिक समन्वयक पिंकी कुमारी, रोहित कुमार, बैंक मित्र बबली कुमारी, जीविका मित्र बिनीता सिंह, कंचन सिन्हा, शीतल कुमारी, अंशु कुमारी सहित सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >