राजो सिंह हत्याकांड में विधायक को सम्मन

शेखपुरा : पूर्व सांसद सह कांग्रेसी नेता राजो सिंह हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है. हाइकोर्ट ने इस मामले में शेखपुरा के जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी समेत चार को सम्मन जारी किया है. 09 सितंबर, 2005 की शाम राजो सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले की दर्ज […]

शेखपुरा : पूर्व सांसद सह कांग्रेसी नेता राजो सिंह हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है. हाइकोर्ट ने इस मामले में शेखपुरा के जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी समेत चार को सम्मन जारी किया है. 09 सितंबर, 2005 की शाम राजो सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.
इस मामले की दर्ज प्राथमिकी के आधार पर किये गये अनुसंधान में पुलिस ने इन लोगों का नाम हटा कर आरोप पत्र दाखिल किया था. इसके बाद राजो सिंह के पौत्र व मामले के सूचक सुदर्शन कुमार ने जिला न्यायालय में नाम जोड़ने का आवेदन दिया था.
लेकिन 30 सितंबर, 2013 को आवेदन खारिज कर दिया गया था. इसके बाद हाइकोर्ट की शरण में सूचक गया. इस मामले की सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट के जज अंजना प्रकाश ने विधायक रणधीर कुमार सोनी, मुनेश्वर महतो उर्फ मुन्ना, पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश यादव तथा चेवाड़ा के लटरू यादव के खिलाफ सम्मन जारी किया है.
इस मामले में शंभु यादव, राजकुमार महतो, बच्चू महतो, पिंटू महतो, कमलेश महतो और अनिल महतो पर पहले से मामला चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >